बंबई शेयर बाजार का इतिहास, पेड के नीचे बैठते थे दलाल, चिल्ला-चिल्लाकर होते थे सौदे! 150 साल पुरानी बात है

हाइलाइट्स

बीएसई की स्थापना का श्रेय कॉटन किंग या बिग बुल प्रेमचंद रॉयचंद को दिया जाता है.
कई दलालों ने द नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन संगठन का गठन किया.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अलग-अलग सेक्टर्स की कई कंपनियां लिस्टेड हैं.

BSE History : भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ वर्षों में लगातार बुलंदियों को छू रहा है और दुनिया का 5वां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है. देश में शेयर बाजार की पहचान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE से होती है. बीएसई सिर्फ का भारत का नहीं बल्कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत 148 साल पहले 9 जुलाई 1875 में हुई.

बीएसई के बनने से इसके बुलंदियों पर पहुंचने की कामयाबी बड़ी दिलचस्प है. महज 5 लोगों के समूह ने मिलकर इसकी स्थापना की. आज बाजार पूंजीकरण के मामले में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का 11वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है.

ये भी पढ़ें- एक शेयर खरीदो और पाओ 60 रुपये का डिविडेंड, Tata ग्रुप की इस कंपनी ने किया ऐलान, इस तारीख से पहले खरीदना होगा

148 साल पहले हुई BSE की शुरुआत
CNBC TV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, 148 साल पहले 9 जुलाई 1875 साऊथ बॉम्बे में टाउन हॉल के पास बीएसई ने काम करना शुरू किया और कई वर्षों तक यहां काम चलता है. 1980 में इसका ऑफिस पीजे टावर्स में शिफ्ट हो गया.

bombay stock exchange, bombay stock exchange history, when bombay stock exchange started, stock market, indian Stock Markets, who is founded bombay stock exchange, bombay stock exchange news, bombay stock exchange news in hindi

झुनझुनवाला नहीं बीएसई के पहले बिग बुल थे रॉयचंद
बीएसई की स्थापना का श्रेय कॉटन किंग या बिग बुल प्रेमचंद रॉयचंद को दिया जाता है, इसका इतिहास 1855 से शुरू होता है, जब टाउन हॉल के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे शेयर दलाल इकट्ठा होते थे औऱ पेड़ के नीचे बैठकर कपास की ट्रेडिंग करते थे. दलालों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण इसका नाम दलाल स्ट्रीट हो गया. 1875 में दलाल स्ट्रीट में एक स्थायी स्थान पर बीएसई ने काम करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- स्टॉक मार्केट में एक्स-डेट और रिकॉर्ड-डेट क्या मतलब होता है, निवेशकों के लिए ये तारीखें क्यों होती हैं जरूरी?

9 जुलाई, 1875 को दलालों ने द नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन नामक एक संगठन का गठन किया. अगस्त 1957 में, बीएसई सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स रेगुलेशन एक्ट के तहत भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहला स्टॉक एक्सचेंज बन गया. वहीं, 1986 देश का पहला इक्विटी इंडेक्स, S&P BSE SENSEX, 1978-79 के साथ लॉन्च किया, जिसका बेस प्वाइंट 1000 रखा गया.

292 लाख करोड़ हुआ बीएसई का मार्केट कैप
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 292.12 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इससे पहले, बीएसई का ऑल टाइम हाई मार्केट कैप 1 दिसंबर, 2022 को 291.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. बीएसई पर अलग-अलग सेक्टर्स की कई कंपनियां लिस्टेड हैं. इनमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां शामिल हैं.

1990 में पहली बार एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1000 प्वाइंट पर था लेकिन आज 63,244 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इन 33 वर्षों में बीएसई सेंसेक्स में 60 गुना से ज्यादा उछाल आया है. बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) भी भारत का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है. इसकी स्थापना 1990 में डिमिचुअल इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज के रूप में की गई थी.

Tags: BSE, BSE Sensex, Stock market today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More