बारात में आई युवतियों को रंग लगाने को लेकर कपल के बीच झगड़ा, पति ने पत्नी को छत से फेंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश सोनकर/चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक शादी समारोह में बारातियों को रंग लगाने के लिए पत्नी से रंग मांगने पर मना किये जाने पर पति आक्रोशित हो गया. गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव की है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. उसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात विवाह कार्यक्रम के दौरान बारात में आई युवतियों को रंग लगाने के लिए पवन ने अपने कुछ लोगों को भेज कर अपनी पत्नी उर्मिला से रंग मांगा. पत्नी के रंग देने से मना रने पर पवन आगबबूला हो गया. वो अपनी पत्नी से झगड़ने लगा. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की पवन ने आक्रोश में आकर अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. पीड़िता के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़िता के भाई नत्थू प्रसाद ने पीआरबी 112 को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पीआरबी पुलिस ने घायल उर्मिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख कर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताया गया है.

मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि रात में पीआरबी को एक महिला के छत से गिरने की सूचना मिली थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने छत से फेंक दिया था, जिससे वो घायल हो गई है. पुलिस को पीड़िता या उसके घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Chitrakoot News, Crime news of up, Husband Wife Dispute, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें