मुंबईः देओल परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है, क्योंकि बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) आखिरकार 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. देओल परिवार धूम-धड़ाके के साथ करण की बारात लेकर दृशा को करण की दुल्हनिया बनाने पहुंचे. कपल ने दादा-दादी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह पर सगाई की थी और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं.
दोनों की शादी की तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं. जिनमें दृशा लाल जोड़े में और करण देओल को शेरवानी में देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर दृशा और करण की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं. सामने आई तस्वीरों में नए नवेले कपल को मंडप में बैठे देखा जा सकता है. इसमें करण और दृशा के चेहरे की खुशी भी साफ नजर आ रही है.
करण देओल-दृशा आचार्य की शादी की तस्वीरें. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @viralbhayani)
तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर करण-दृशा को शादी की बधाई दे रहे हैं.
.
Tags: Bollywood, Karan Deol, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 14:04 IST






