
नई दिल्ली. गोविंदा ने अपने करियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्में दी हैं. हालांकि, वह पिछले कुछ सालों से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं लेकिन कभी एक दौर हुआ करता था जब वह बॉलीवुड के सुपरस्टार हुआ करते थे. बॉलीवुड के बड़े स्टार्स उनके सामने कुछ भी नहीं थे. गोविंदा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में 37 साल पहले एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े सुपरस्टार आज तक तोड़ नहीं पाए हैं और ना कभी तोड़ पाएंगे.
गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म लव 86 से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने धड़ाधड़ एक के बाद एक 70 से ज्यादा फिल्में साइन कर लीं. ये खुलासा खुद गोविंदा ने किया था. उन्होंने साल 1987 में ‘घर में राम गली में श्याम’ फिल्म सेट पर आईटीएमबी शोज़ को एक इंटरव्यू दिया था. उन्होंने बताया था कि, ‘मैंने 70 फिल्में साइन की थी. 8 से 10 फिल्में बंद हो गईं. मैंने डेट्स और शेड्यूल की इश्यूज की वजह से 4 से 5 फिल्मों को छोड़ दिया था.’
यह भी पढ़ें– कौन हैं मनोज मुंतशिर, ‘आदिपुरुष’ के लिए लिखे ‘छपरी’ डायलॉग, जमकर हुए ट्रोल, जानिए पूरा करियर
एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करते थे गोविंदा
इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से पूछा गया था कि वह एक दिन में कितनी फिल्मों के लिए शूटिंग कर लेते हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘ये डिपेंड करता है. कभी मैं एक दिन में दो फिल्म की शूटिंग करता हूं तो कभी चार से पांच फिल्मों की.’ गोविंदा ने ये भी बताया कि उन्हें सभी फिल्मों की स्क्रिप्ट याद रहती है और वह आसानी अपनी फिल्मों के किरदार में ढल जाते हैं.
कैसे डूबा गोविंदा का करियर?
गोविंदा ने एक बार खुद खुलासा किया था कि जब वह अपने करियर के पीक पर थे, तो उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था. गोविंदा ने बताया कि उन्हें ‘ताल’, ‘चांदनी’, ‘देवदास’ और ‘गदर’ जैसी फिल्में ऑफर हुई थीं, जिन्हें उन्होंने किसी ना किसी वजह से ठुकरा दिया था. गोविंदा 90 के दशक में बैंकेबल स्टार्स की लिस्ट में शुमार थे. उन्होंने तीन दशक तक बॉलीवुड पर राज किया है. वह आखिरी बार वह फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी.
.
Tags: Aamir khan, Bollywood, Entertainment news., Govinda, Salman khan, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 13:36 IST






