‘प्रोफेशनल गर्लफ्रेंड’ है ये महिला, दिन में कमाती है 2 लाख रुपये! कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर चुना है ये काम …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Woman Quits Job to Become Professional Girlfriend: आपने प्रोफेशनल किलर, हैकर और न जाने कितने अजीबोगरीब प्रोफेशन के बारे में सुना होगा, लेकिन शायद ही किसी ऐसे शख्स के बारे में सुना हो, जो पेशेवर तौर पर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड बनकर पैसे कमाता हो. आइए आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताते हैं, जो पेशेवर गर्लफ्रेंड है और इससे इतने पैसे कमा रही है कि कॉर्पोरेट जॉब वाले भी शर्मा जाएं.

01

महिला का नाम लूसी बैंक्स (Lucy Banks) है और उसने अपने लिए एक ऐसा प्रोफेशन चुना है, जिसमें काम कम और कमाई बंपर है. वो बात अलग है कि ये हर किसी के बस की बात भी नहीं है. वो कहते हैं न कि प्यार व्यापार नहीं बन सकता लेकिन इस लड़की ने इसे व्यापार बना डाला है.

02

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली लूसी सिंगल लड़कों की खातिर किराये पर गर्लफ्रेंड बनती है और उनसे बातें करती है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक तलाकशुदा लूसी पर्थ में रहती हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर पूरी ज़िम्मेदारी वे इसी प्रोफेशन से हो रही कमाई से उठाती हैं.

03

जब उनका तलाक हुआ था, तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. उनके अकाउंट में इतने ही पैसे बचे हुए थे, जितने में वे महीने भर बच्चों को खाना भी नहीं खिला सकती थीं. उन पर बच्चों की ज़िम्मेदारी आ गई थी, ऐसे में उन्होंने ये रास्ता चुना और अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर प्रोफेशनल गर्लफ्रेंड बन गईं.

04

कुछ दिनों तक लूसी ने कुछ बोल्ड कंटेंट भी बनाए, लेकिन बाद में वे सिर्फ गर्लफ्रेंड बनने का ही काम करने लगीं. वे सिर्फ सिंगल लड़कों से ढेर सारी बातें करते हैं, जैसे कि लोग रिलेशनशिप में करते होंगे. इसके बदले उन्हें पैसे मिलते हैं, जिससे वे अपने बच्चों का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर रही हैं.

05

लूसी का कहना है कि वे अपने इस प्रोफेशन से एक से दो लाख रुपये महीने तक की कमाई कर लेती हैं, जो उनकी कॉर्पोरेट जॉब से काफी ज्यादा है. उन्हें अपने पेशे में कई बार लोगों की कुछ अजीबोगरीब डिमांड्स भी मिल जाती हैं, जिसे वे अपनी मर्जी से पूरा या नहीं पूरा करती हैं. (Credit- Instagram/imlucybanks)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें