30 साल पहले समुद्र में फेंकी गई थी बोतल, अब जाकर महिला के लगी हाथ, अंदर मौजूद थी खास चिट्ठी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हमारी जिंदगी में चीजें इतनी अप्रत्याशित होती हैं कि कुछ भी, कभी भी हो सकता है. अक्सर जिंदगी में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिनके बारे में कोई पहले से सोचा भी नहीं रहता. ऐसा ही एक कनाडा की महिला (Woman find bottle in Sea) के साथ हुआ जिसे अचानक एक नदी से सालों पुरानी बोतल तैरती मिल गई. उसके अंदर एक चिट्ठी पड़ी थी जिसे पढ़कर उसे बड़ी जानकारी मिली. ये बोतल करीब 30 साल पहले समुद्र में फेंकी गई थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार क्यूबेक (Quebec, Canada) की रहने वाली 34 साल की महिला (Bottle in sea with hidden message) को हाल ही में समुद्र में एक बोतल मिली जो 30 साल पहले समुद्र में डाली गई थी. हैरानी की बात ये है कि इस बोतल के अंदर एक चिट्ठी थी जिसमें उस बोतल से जुड़ा राज छुपा हुआ था. ट्रूडी शैटलर मैकिनन (Trudy Shattler Mckinnon) नाम की महिला को ये बोतल मिली जिसके बारे में उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा और इस घटना से जुड़ी जानकारी दी.


महिला को मिली पानी में बोतल
महिला ने लिखा- “आज जब मैं समुद्र तट पर आई, तो मुझे एक प्लास्टिक की बोतल मिली जिसके अंदर एक नोट था. नोट में लिखा था कि इसे पोर्ट ऑक्स च्वाइस में फॉक्स प्वाइंट से 10 मील दूर पानी में डाला गया था. मौसम सुहाना था कोई हवा नहीं. नोट पर 29 मई 1989 की तारीख थी. यह बोतल 34 साल और 1 हफ्ते तक पानी में थी. मुझे उस व्यक्ति से बात करना अच्छा लगेगा जिसने इस बोतल को पानी में डाला. मैं अक्सर बीच पर जाती रहती हूं और मुझे हमेशा से मन था कि कभी मुझे कोई ऐसी बोतल मिले जिसके अंदर कोई राज छुपा हो.”

महिला ने खोज लिया बोतल फेंकने वाला आदमी
इस संदेश के बाद महिला ने एक और अपडेट दिया. उसने लिखा- “हमने बोतल के मालिक का पता लगा लिया है. वो पोर्ट औक्स चोइक्स एनएफएलडी के रहने वाले गिल्बर्ट हैमलिन थे. दुर्भाग्य से मिस्टर हैमलिन का 2 साल पहले निधन हो गया. उसका बेटा मेरे पास पहुंचा और पुष्टि की कि ये उसके पिता की ही बोतल थी. मैं इस पोस्ट को साझा करने और 34 साल बाद समुद्र में इस बोतल को घर लाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं इसे उनके बेटे के पास भेज दूंगी.’ इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोग भी इस बात से हैरान हैं कि बोतल इतने साल बाद भी सुरक्षित कैसे है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें