Meerut News: इनाम में मिले 2100 रुपये, किराए में उससे ज्‍यादा खर्च, फिर भी खुश है मेरठ की ये बेटी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. सोशल मीडिया के दौर में युवाओं में सेल्फी और रील्स बनाने के प्रति काफी क्रेज देखने को मिलता है,लेकिन आज हम आपको मेरठ की ऐसी बेटी से मिलाएंगे जिसे पर्यावरण के प्रति अनोखा प्रेम है. उसने मेरठ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर 4000 नीम के पेड़ के साथ सेल्फी अपलोड कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. दरअसल मेरठ वन विभाग और बूंद फाउंडेशन की तरफ से एक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी. इसमें सभी युवाओं से उनके क्षेत्र में नीम के पेड़ के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए कहा था.

बूंद फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए वन विभाग के साथ मिलकर सभी स्कूल को मैसेज किया गया था, जिसमें से कुछ 70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था. इसमें प्रथम स्थान पर सिसौली की सताक्षी ने 4000 नीम के पेड़ के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की है. वहीं, दूसरे स्थान पर बाल पुरस्कार से सम्मानित किया ईहा दीक्षित ने 1800 पेड़ के साथ सेल्फी ली है. उन्होंने कहा कि युवाओं का यह अनोखा प्रेम है, जो पर्यावरण के प्रति इतना सचेत हैं.

प्रतियोगिता के इनाम से ज्यादा किया किराए में खर्च
वन विभाग और संबंधित संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए कुल प्रथम पुरस्कार के लिए 2100 रुपये का इनाम रखा गया था. सताक्षी ने पेड़ों को खोजने के लिए इनामी राशि से ज्‍यादा रुपये खर्च कर पेड़ों की जनगणना में अहम योगदान निभाया. उन्होंने मेरठ सिटी से लेकर गांव तक के पेड़ के साथ सेल्फी लेकर संस्था और वन विभाग को लोकेशन के साथ सेल्फी भेजी थी.

पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी
सताक्षी ने Local 18 से खास बातचीत करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें इस प्रतियोगिता के बारे में पता चला उन्हें काफी खुशी हुई. नीम का पेड़ हमारे लिए धरोहर है. उनकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.

Tags: Local18, Meerut news, Up forest department

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें