कोरबा में किचन में अचानक हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, घर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूप पासवान/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात एक घर के किचन में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. घटना जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बस्ती की है. सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी की स्थिति हो गयी. आग में घर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बस्ती में रहने वाले अब्दुल फारुक के घर में अचानक आग लग गई. गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण उसमें ब्लास्ट हो गया जिससे घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलने लगी और घर में रखा सामान लपटों से घिर गए. घटना के वक्त घर में मौजूद अब्दुल और उसकी मां ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. करीब आधे घंटे के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. उसने लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया.

आगजनी में घर के किचन में मौजूद सामान जल गया. अब्दुल ने बताया कि गैस सिलेंडर में पहले से लीकेज हो रहा था जिसके कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई. यदि वो समय से घर से बाहर नहीं निकलते तो उनकी जान पर भी बन सकती थी.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 11:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें