Mann Ki Baat: PM मोदी बोले- साइक्लोन बिपरजॉय से उबर जाएगा कच्छ


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने मासिक रेडियो शो ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 102वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं. इसलिए आमतौर पर हर महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाले इस प्रमुख रेडियो कार्यक्रम को इस महीने थोड़ा पहले प्रसारित किया जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडेन एक राजकीय रात्रिभोज में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे. गौरतलब है कि 30 अप्रैल को ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का प्रसारण न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित दुनिया भर में किया गया था.

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आमतौर पर ‘मन की बात’ हर महीने के आखिरी रविवार को आपके पास आती है, लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले हो रही है. आप सभी जानते हैं, मैं अगले हफ्ते अमेरिका में रहूंगा और वहां कार्यक्रम काफी व्यस्त होने वाला है, और इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाने से पहले आपसे बात कर लूं, इससे बेहतर क्या हो सकता है.

Tags: Mann Ki Baat, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, US

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More