खुशखबरी! झांसी मंडल को मिलने जा रही एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात, इस महीने से होगा शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी. यूपी के झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र को एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है. ललितपुर में 300 बेड का नया मेडिकल कॉलेज तैयार होने जा रहा है. 26 एकड़ में फैले इस मेडिकल कॉलेज को बनाने में 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयेगी. जबकि मेडिकल कॉलेज सितंबर 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा. इससे पहले झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज 1962 में स्थापित किया गया था. अब झांसी मंडल में यह दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा.

ललितपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में 59 सीनियर डॉक्टर, 25 सीनियर रेजिडेंट और 250 का स्टाफ भर्ती किया जाना है. वर्तमान में आउटसोर्सिंग पर 80 और परमानेंट 20 स्टाफ की भर्ती कर ली गई है. यह मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. 100 सीटों वाले इस मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक बिल्डिंग, गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, एक ऑडिटोरियम, दो लेक्चर हॉल समेत विभिन्न विभागों के कक्ष होंगे. सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास और इंटरनेट से जोड़ा जाएगा.

बुंदेलखंड को पीएम सीएम ने दी सौगात
मेडिकल कॉलेज का दौरा करने पहुंचे झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी सौगात होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुंदेलखंड वासियों को यह तोहफा दिया गया है. सांसद ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज सौर ऊर्जा से संचालित होगा. हर बिल्डिंग के ऊपर सोलर पैनल लगाए गए हैं. मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग को बुंदेलखंड की लोक कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह मेडिकल कॉलेज 30 सितंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 11:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें