मजदूरी करते-करते हो गया प्यार, परिजनों ने लगाया शादी में अड़ंगा, प्रेमी जोड़े ने इतना रुलाया कि…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

डूंगरपुर जिले में हुई वारदात
प्रेमी जोड़े ने जंगल में लगाया फांसी का फंदा
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे

डूंगरपुर. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में एक और प्रेमी जोड़े ने शादी नहीं हो पाने के कारण दुखी होकर अपनी जान (Suicide) दे दी. दिल को दहला देने वाली यह घटना डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में हुई. यहां के पुनरावाड़ा के जंगल में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले. ये शव तीन-चार दिन पुराने होने के कारण सड़ गए थे. पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया. बाद में उनको उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

बिछीवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया की शुक्रवार दोपहर के समय पुनरावाड़ा के जंगल में एक लड़के और एक लड़की का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिले थे. जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहों ने इन दोनों को शवों को देखा. शव पुराने हो जाने के कारण बदबू मार रहे थे. इसकी सूचना पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया. तत्काल दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई. लिहाजा उन्हें डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया. शनिवार को दोपहर को दोनों शवों को पहचान हो गई. दोनों के परिवार के लोगों ने उनकी शिनाख्त की.

दोनों गुजरात में मजदूरी करते थे
थानाधिकारी के मुताबिक युवक की पहचान बाबूलाल हड़ात (20) निवासी लांबा भाटड़ा के रूप में की गई. वही युवती की शिनाख्त नैना मीणा (18) निवासी घुघरा के रूप में की गई है. ये दोनों ही गुजरात में मजदूरी करते थे. वहां दोनों की मुलाकातें होती रहती थी. ये मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन उनके परिवार के लोग इसके लिए राजी नहीं थे.

गुजरात से कब गांव आए इसका पता नहीं चल पाया है
बाबूलाल 1 जून को ही गुजरात गया था लेकिन वापस घर नहीं आया था. उसके बाद दोनों ने यहां आकर फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों गुजरात से कब गांव आए और किस दिन फांसी लगाई इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं परिजनों में बेटे और बेटी के इस कदम के बाद कोहराम मचा हुआ है.

Tags: Crime News, Love Story, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें