‘मुझे उठा ले गए थे एलियन’, महिला ने किया दावा – वे लंबी उंगलियों और बादाम जैसी आंखों वाले हैं!

Woman Claims to be Abducted by Aliens: विज्ञान आज की दुनिया में काफी प्रगति कर चुका है. हालांकि आज भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास नहीं है. ऐसे ही दिलचस्प सवालों में से एक ये है कि हमारी दुनिया से अलग भी क्या कोई ऐसा ग्रह है, जहां लोग रहते हैं या फिर ये दूसरे ग्रहों के लोग दिखते कैसे हैं? इस पर कोई ठोस जवाब तो नहीं है लेकिन कहानियां आपको बहुत सारी मिल जाएंगी.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक ऐसा ही दावा किया है ग्वेन ब्लाइदे (Gwen Blythe) नाम की महिला ने. महिला का दावा है कि अब से करीब 30 साल पहले कुछ दूसरे ग्रह के लोगों ने उसे अगवा कर लिया था. उनकी कैद से छूटने के बाद भी अगले 30 सालों तक उसे कुछ याद नहीं रहा लेकिन वो इस घटना के बारे में साफ तौर पर बता सकती है.

‘एलियन मुझे उठाकर ले गए’
अब अपनी ज़िंदगी में सेट हो चुकीं 47 साल की ग्वेन ब्लाइदे (Gwen Blythe) कहती हैं कि उन्हें कुछ एलियन उठाकर ले गए थे. वे तब 18 साल की थीं और अपने अपने दोस्त के साथ सफोल्क में एयरबेस के पास मौजूद थीं. बाहर अंधेरा था और रात के 1 बज रहे थे. उन्हें एक लाल रोशनी आती दिखी. धीरे-धीरे ये 6 रोशनियां हो गईं और वे घूमने लगीं. वे घर की ओर भागे और रोशनी उनके पीछे पड़ी हुई थी. ये काफी विशाल होती जा रही थी. ग्वेन का कहना है कि उन्होंने घर पहुंचकर इस बारे में अपनी डायरी में लिखा था, लेकिन अब वो भी गायब है.

लंबी उंगलियों वाले जीव हैं वो …
वे बताती हैं कि अगले एक घंटे तक क्या हुआ, उन्हें कुछ पता ही नहीं चला. अब उन्हें इतना याद है कि उन्हें कुछ ग्रे यानि स्लेटी रंगों वाले जीव इंस्पेक्ट कर रहे थे. उनकी आंखें बादाम जैसी थीं और वे काफी लंबे और बेलनाकार थे. वे बताती हैं कि बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे मैं स्विच ऑफ हूं लेकिन ये याद है कि वे लोग एक मेज के चारों तरफ मुझे घेरे हुए खड़े थे. ग्वेन के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं कह सकते लेकिन ये पिछले दावों से काफी मिलती-जुलती कहानी है, जो कई लोग सुना चुके हैं.

Tags: Ajab Gajab, ALIENS, Viral news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More