
हाइलाइट्स
बॉडी योगर्ट बाक़ी मॉइश्चराइजर की अपेक्षा काफी हल्का होता है.
नार्मल मॉइश्चराइजर की अपेक्षा बॉडी योगर्ट लॉन्ग लास्टिंग होता है.
How to Make Body Yogurt: त्वचा की देखभाल करने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इसमें केवल फेस ही नहीं, बल्कि फुल बॉडी केयर भी शामिल होती है, जिसके लिए आप चाहें तो बॉडी योगर्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको बाजार से महंगे बॉडी योगर्ट (Body yogurt) खरीदने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इसको आप आसानी के साथ घर पर भी बना सकते हैं.
आजकल स्किन केयर के लिए बॉडी योगर्ट का इस्तेमाल करना काफी ट्रेंडिंग होता जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी इसको यूज करना चाहते हैं तो इसके कई फायदों के लिए घर पर इस तरह से बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं बॉडी योगर्ट बनाने और इसके फायदों के बारे में.
क्या है बॉडी योगर्ट?
बॉडी योगर्ट एक प्रकार का जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर है जो काफी लाइट होता है. इसको बॉडी पर अप्लाई करने के फ़ौरन बाद ही स्किन में एब्जॉर्ब हो जाता है. इसमें एम्यूलिशिफर मौजूद रहते हैं जो कि त्वचा पर शील्ड बनाकर इसको सुरक्षति बनाने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं किसी नार्मल क्रीम और लोशन की अपेक्षा बॉडी योगर्ट लॉन्ग लास्टिंग और काफी असरदार होता है.
ये भी पढ़ें: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बेस्ट है घी, 5 तरह से करें इस्तेमाल, त्वचा को मिलेंगे बड़े फायदे
ऐसे बनाएं बॉडी योगर्ट
बॉडी योगर्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच ऑमंड ऑयल में 150 मिली लीटर एलोवेरा जेल एड करें. अब अच्छी तरीके से इसको मिक्स कर लें और एक मिनट तक इसको अच्छे से फेंटते रहें. इसके बाद इसमें फिर से एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और मिक्सचर को किसी कांच के कंटेरनर में स्टोर कर दें, आपका बॉडी योगर्ट तैयार है. अब जानते हैं इसके फायदों के बारे में.
ये भी पढ़ें: स्किन के लिए भी चमत्कारी है छुहारा, 2 तरह से करें इस्तेमाल, चेहरे पर मिनटों में आएगा निखार
बेहतरीन मॉइश्चराइजर है
नार्मल मॉइश्चराइजर की अपेक्षा बॉडी योगर्ट त्वचा के लिए बेहतरीन मॉइश्चराइजर साबित हो सकता है. आम लोशन जहां स्किन को बारह से चौबीस घंटो तक ही मॉइश्चराइज रख पाते हैं. वहीं बॉडी योगर्ट को इस्तेमाल करने के बाद लगभग तीन-चार दिनों तक स्किन का मॉइश्चर बना रहता है.
लाइट वेट है और फौरन एब्जॉर्ब होता है
आम मॉइश्चराइजर या लोशन का इस्तेमाल करने के बाद इनको सूखने में काफी टाइम लगता जाता है. साथ ही स्किन भी चिपचिपी सी महसूस होती है. तो वहीं बॉडी योगर्ट त्वचा में फ़ौरन ही एब्जॉर्ब हो जाता है और ये चिपचिपाहट को भी दूर रखता है. इसके साथ ही बॉडी योगर्ट बाकी मॉइश्चराइजर से ज्यादा लाइट वेट होता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Beauty Tips, Fashion, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 09:07 IST






