कहलाती है टाटा की ‘बलेनो’, मगर नहीं मिल रहे ग्राहक, प्रीमियम हैचबैक में केवल एक ही रानी!


हाइलाइट्स

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में कंपीटीशन बढ़ गया है.
इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी और टाटा बड़ी दावेदार हैं.
लेकिन इस सेगमेंट में एक ही कार है जिसकी सेल्स अच्छी है.

नई दिल्ली. मारुति की ऑल्टो एक जमाने में एंट्री लेवल कार बाजार की रानी कहलाती थी. देश में पहली बार कार खरीदने वाले लोगों की पहली पसंद यह कार हुआ करती थी. सबसे अधिक बिकने वाली भी यही कार थी. लेकिन, बीते कुछ सालों में बाजार का गणित पूरी तरह बदल गया है. आज एंट्री लेवल कार की जगह प्रीमियम हैचबैक कारों ने ले ली है. इसके पीछे की वजह देश की आर्थिक प्रगति है. आज देश में निम्म मध्यवर्ग का आकार बड़ा हो गया है और उसकी पर्चेंजिंग पावर भी बढ़ी है. ऐसे में प्रीमियम हैचबैक कारों का मार्केट सबसे सॉलिड है. इस सेग्मेंट में गलाकाट प्रतियोगिता भी है.

देश की सभी प्रमुख कार कंपनियां इस सेग्मेंट में एक से बढ़कर एक गाड़ियां उतार रही हैं. टाटा की ‘बलेनो’ कहलाने वाली एक कार भी इसी सेग्मेंट की गाड़ी है. सेफ्टी फीचर्स के लिए तमाम मानकों पर यह एक बेहतरीन गाड़ी है. लेकिन, बाजार में उसकी पकड़ उतनी तगड़ी नहीं है जितनी की इस सेग्मेंट की मौजूदा रानी कहलाने वाली एक कार की है. आप इसी से अनुमान लगा सकते हैं कि प्रीमियम हैचबैक की रानी कहलाने वाली यह कार ही देश में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी भी है.

दरअसल, हम आज बात कर रहे हैं देसी कार कंपनी टाटा की अल्ट्रोज और मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कार बलेनो की. दोनों प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट की कारें हैं और तमाम मानकों पर दोनों एक दूसरे से कभी बीस तो कभी उन्नीस हैं. ऑटो एक्सपर्ट भी दोनों कारों को अपने सेग्मेंट की बेहतरीन गाड़ियां बताते हैं. लेकिन, दोनों की बिक्री में जमीन आसमान का अंतर है. एक देश में सबसे अधिक बिकने वाली कार का रिकॉर्ड रखती है तो दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों में भी शामिल नहीं है.

दोनों में एक जैसा इंजन
संक्षेप में इनकी विशेषता देखें तो लगता है कि ये दोनों कारें करीब-करीब एक जैसी है. अल्ट्रोज में 1199cc तो बलेनो में 1197cc का इंजन है. कीमत भी करीब-करीब बराबर है. बलेनो के बेस मॉडल सिग्मा की एक्स शो रूम कीमत 6.61 लाख है वहीं अल्ट्रोज के बेस मॉडल एक्सई की कीमत 6.60 लाख है. सेफ्टी और अन्य मानक पर भी दोनों में तगड़ा मुकाबला है. लेकिन, ग्राहकों के दिलों पर राज करने के मामले में अल्ट्रोज पिछड़ जाती है. यहां बलेनो, अल्ट्रोज से कोसों आगे है.

चार गुना अधिक बिक्री
मारुति की बलेनो देश में सबसे अधिक बिकने वाली कार है. रिपोर्ट के मुताबिक बीते मई महीने में इसकी 18,733 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं अल्ट्रोज मात्र 5420 ग्राहकों का भरोसा जीत पाई. बीते छह माह के आंकड़ें देखें तो अल्ट्रोज की बिक्री इस प्रकार रही. दिसंबर, 2022 में 4055, जनवरी 2023 में 5675, फरवरी में 3955, मार्च में 3862 और अप्रैल में 4658. यानी बीते छह में इसकी औसत बिक्री 4604 यूनिट्स की रही. वहीं बलेनो की बात करें तो दिसंबर में 16,932, जनवरी में 16,357, फरवरी में 18,592, मार्च में 16,168, अप्रैल में 16,180 और मई में 18,733 यूनिट्स रही. इस तरह हर मार औसतन 17160 यूनिट्स की बिक्री हुई जो अल्ट्रोज की तुलना में चार गुना अधिक है.

Tags: Maruti Suzuki Baleno, Tata Motors

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More