VIDEO: लंदन में कीर्तन… कौन हैं कृष्णा दास? जिन्हें सुनने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुद को नहीं रोक सके


हाइलाइट्स

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय लंदन में हैं
कोहली ने अनुष्का संग उठाया कृष्णा दास के कीर्तन का लुत्फ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) संग लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक मिल गया है. ऐसे में कई खिलाड़ी इस समय विदेश में सैर सपाटा कर रहे हैं. कोहली भी उन्हीं में से एक हैं. विराट और अनुष्का को इस दौरान कृष्णा दास कीर्तन शो (Krishna Das Kirtan Show) में देखा गया. दोनों ने साथ में कीर्तन का जमकर लुत्फ उठाया. कोहली और अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कौन हैं कृष्णा दास? जिनके कीर्तन में कोहली और अनुष्का पहुंचे, आइए जानते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोहली और अनुष्का को दर्शकों के बीच में बैठकर कीर्तन को एंज्वॉय करते देखा जा सकता है.कृष्णा दास अमेरिकी वोकलिस्ट हैं. उनकी पहचान भक्ति गानों के लिए है. वह पिछले 40 साल से कीर्तन कर रहे हैं और वर्ल्ड में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. विराट और अनुष्का को साथ में पहले भी कई बार धार्मिक स्थलों पर देखा जा चुका है. दोनों ने इससे पहले भारत में उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे जबकि उसके बाद वृंदावन भी पहुंचे थे.

VIDEO: ये कैसा जश्न… सेंचुरी जड़ शेर की तरह लगाई दहाड़, हवा में मारी जंप, फिर जोश में खोया होश!

Tags: Anushka sharma, Virat Kohli

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More