कानपुर में अपने वाहन में जल्द लगवाएं HSRP नंबर प्लेट, 28 जून के बाद लगेगा इतना जुर्माना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. वाहनों पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी (HSRP) लगवाने की अवधि समाप्त हो चुकी है. ऐसे में कानपुर पुलिस कमर्शियल वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बीच, निजी वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है. अब वो 15 दिन के अंदर अपनी गाड़ियों में एचएसआरपी प्लेट लगवा सकेंगे, लेकिन इसके बाद भी अगर उन्होंने नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी.

अगर अभी तक आपने अपनी टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है तो ऐसा करने का आपके पास अंतिम मौका है. कानपुर पुलिस ने एचएसआरपी प्लेट लगाने के लिए लोगों को 15 दिन का मौका दिया है. पहले 40 दिन का मौका दिया गया था, लेकिन कुछ कारणवश लोग इसको नहीं लगा पाए थे. इसको देखते हुए ट्रैफिक डीसीपी ने 15 दिन का और मौका दिया है. इसके बाद, पकड़े जाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

वहीं, कमर्शियल वाहनों के लिए यह अवधि नहीं बढ़ाई गई है. जिन कमर्शियल वाहन पर एचएसआरपी प्लेट नहीं लगी है, उनको 5,000 रुपए का फाइन भरना पड़ रहा है.

जिन लोगों ने अभी तक अपनी गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं बदलवाया है वो 28 जून तक अपने वाहनों पर एचएसआरपी बदलवा सकेंगे. 28 जून तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन 29 जून से प्राइवेट गाड़ियों में जिनमें एचएसआरपी प्लेट नहीं लगी होगी उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, उनसे भी 5,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा.

HSRP को लेकर अभियान लगातार जारी

बीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्राइवेट वाहनों में लगवाए जाने की अवधि को 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है. इसके बाद, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा. टारगेट के रूप में एचएसआरपी के संबंध में चालान करने के निर्देश जारी किए जाएंगे.

Tags: High Security Number Plate, Kanpur news, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें