
JEE Advanced Result 2023 Live Updates: जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट तैयार हो जाएं. आपके रिजल्ट जारी होने जा रहे हैं. आईआईटी गुवाहाटी आज यानी 18 जून को जेईई एडवांस्ड के नतीजे घोषित करेगा. जिसके बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. इससे पहले जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की गई थी. परीक्षा 2 शिफ्ट में हुई थी, जिसमें सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पेपर हुए थे. फिलहाल जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट कब, कहां और कैसे चेक करें, इससे जुड़ी अपडेट यहां दी जा रही है.
ये भी पढ़ें-
JEE Advanced 2023 Results : आज जारी होगा जेईई एडवांस रिजल्ट, 5 स्टेप में ऐसे कर पाएंगे चेक
Author: Jagran Times
Post Views: 30






