
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर आज एक ऐसे बच्चे की फोटो वायरल हो रही है, जिसे अपनी डेब्यू फिल्म के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे. आज इंडस्ट्री का सुपरस्टार बन चुके इस बच्चे के साथ कभी फिल्म में काम करने से एक्ट्रेसेस इनकार कर दिया करती थीं. आज हर एक्ट्रेस इस स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने को बेताब हैं. अपनी एक फिल्म के लिए तो इस एक्टर ने पद्मिनी कोल्हापुरे को राजी करने के लिए उनके घर के खूब धक्के खाए थे. तब कहीं जाकर वो एक्ट्रेस उनके साथ काम करने को राजी हुई थीं. इस बच्चे को पहचाना?
फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा इंडस्ट्री के जाने माने परिवार से ताल्लुक रखता है. अपने एक्टिंग करियर में इसने हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. नजर आ रहे बच्चे का भाई इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. आज इस बच्चे के पास बंगला, गाड़ी, नौकर-चाकर हर सुख-सुविधा मौजूद है. किन एक वक्त ऐसा भी था, जब वो अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैरेज में रहा करता था. कड़े संघर्ष के बाद इस बच्चे ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है. आज इस बच्चे की बेटी और बेटे दोनों ही एक्टिगं की दुनिया में सक्रिय हैं. जहां बेटी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं वहीं बेटा अपनी जड़े जमाने की कोशिशो में जुटा हुआ है.
करियर में 350 फिल्मों में किया काम, सलमान-शाहरुख भी नहीं तोड़ पाए इनकी सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड
माधुरी संग दी कई हिट फिल्में
अगर आप इतना हिंट देने के बाद भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम बताते हैं कि ये बच्चा कौन हैं. फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं फिल्म इंड्स्ट्री में मिस्टर इंडिया के नाम से पहचाने जाने वाले सुपरस्टार अनिल कपूर हैं. अपने एक्टिंग करियर में अनिल कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं. खासतौर पर माधुरी दीक्षित के साथ तो इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है. इस तस्वीर में जो बच्चा खाने की प्लेट पकड़े कोने में बैठा नजर आ रहा है वो अनिल कपूर ही है.
कभी गैराज में गुजारी थी रातें
दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन लगते हैं.जब वो मुंबई आए तो कुछ सालों तक राज कपूर के गैरेज में उन्होंने अपना बसेरा बना लिया था. उन्होंने मुंबई के सब-अर्बन इलाके की एक चॉल में कमरा किराए पर लिया और काफी समय तक वहां रहे. अनिल कपूर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं. उनके पिता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई पैसे कमाने आए थे. मुंबई में उनके पास रहने का ठिकाना नहीं था ऐसे में राज कपूर ने अपने गैरेज में उन्हें रुकने की जगह दे दी थी. अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर भी इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर हैं.
.
Tags: Anil kapoor, Bollywood news, Boney Kapoor, Madhuri dixit
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 06:00 IST






