
छात्र जीवन में किसी भी कोर्स को पूरा कर लेना काफी बड़ी उपलब्धि होती है. ऐसे में जब उन्हें उस कोर्स की डिग्री या डिप्लोमा मिलता है, तो वो फूले नहीं समाते हैं. कॉलेजों में डिप्लोमा या डिग्री का सर्टिफिकेट बांटने के लिए खास फंक्शन का आयोजन होता है. उसमें भी छात्रों का उत्साह देखने लायक होता है. ऐसा ही उत्साह हाल ही में अमेरिका में मौजूद एक 10वीं की छात्रा (High School Student Dance on Stage video) के अंदर भी देखने को मिला जब उसने हाई स्कूल पार करने के बाद ग्रैजुएशन सेरेमनी में डांस करना शुरू कर दिया. पर उसकी प्रिसिंपल (Principal denied diploma to dancing student video) को ये ठीक नहीं लगा और उसने ऐसा कदम उठा लिया कि लड़की का सारा उत्साह गायब हो गया.
ये मामला फिलेडेल्फिया हाई स्कूल (Philadelphia High School for Girls) का है. स्कूल में हफ्साह अब्दुर रहमान (Hafsah Abdur-Rahman) नाम की एक लड़की (Girl dance on stange during graduation ceremony) पढ़ती है जिसने हाई स्कूल पास कर लिया था और उसे ग्रैजुएशन सेरेमनी के दिन अपनी प्रिंसिपल से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मिलना था. अन्य छात्रों की तरह वो भी काफी उत्साहित थी, इसलिए स्टेज पर ही डांस करने लगी. इस वक्त का वीडियो वायरल हो रहा है.
Cruel, unconscionable
A diploma is earned, cannot be denied to a student for celebrating (by dancing,family cheering) the achievement pic.twitter.com/bDx89IzAmG
“Girls’ High grad speaks out after being denied diploma on stage after dancing during ceremony” https://t.co/4URZhxXgbZ
— Dr. Malinda S. Smith (@MalindaSmith) June 16, 2023
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 06:00 IST






