Aaj Ka Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाली महिलाएं वाणी पर संयम रखें, मीन राशि वालों को धन की हानि होगी

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 18 june 2023)

आपके व्यापार के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप कोई विशेष प्रयास करेंगे. धन के लेन-देन में सरलता रहेगी. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा. नौकरी में साथीकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विदेशी व्यापार बढे़गा. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 18 june 2023)

आज कोई भी नया काम शुरू ना करें. जल्दी-जल्दी काम करने से आप नुकसान उठा सकते हैं. महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. संतान की चिंता रहेगी. दोपहर बाद क्रिएटिव काम में आपकी रुचि बनी रहेगी. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. आकस्मिक खर्च का योग है. पेट से सम्बंधित बीमारी हो सकती है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 18 june 2023)

आज का दिन अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा. घर में परिवार वालों के साथ वाद-विवाद होगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस कारण अनिद्रा सताएगी. महिलाओं के साथ बातचीत में सावधानी बरतें. धन की हानि हो सकती है. नौकरी करने वालों को किसी बात की चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कामकाज में सावधानी बरतें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More