
नई दिल्ली. एक ऐसी एक्टर जो अपने जमाने में मशहूर रहे. पर्दे पर चाहे संवाद अदायगी की बात हो या फिर पर्दे पर रोबिन हीरो की. उनके डायलॉग बोलते ही थिएटर्स सीटियों से गूंज जाते थे. पर्दे पर जैसे ही उनके जूते दिखते, दर्शक तालियां बजाने लगते थे. अपने तकियाकलाम ‘जानी’ से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले राज कुमार धाकड़ एक्टर्स में से एक थे, जो अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं इतना ‘धाकड़’ अभिनेता किस अभिनेता के साथ काम करने से खौफ में आ गया था.
राज कुमार असल जिंदगी में बेहद अकड़ और मुंहफट थे. उनके मुंह में जो आता था, वह किसी के सामने भी बोलने से गुरेज नहीं खाते थे. फिर चाहे सामने वाले को बुरा लगे या नहीं. कहा तो यह भी जाता है कि लोग जैसा उन्हें सोचते थे, वैसे वह नहीं थे. वह बहुत डिसिप्लिन में रहने वाले इंसान थे और दूसरों से भी यही चाहते थे. उस दौर में बड़े-बड़े कलाकार उनकी इसी अकड़ से डरते थे और इसी कारण उनके साथ काम करने से भी बचते थे. लेकिन एक कलाकार के साथ काम करने से वो बचते थे. कौन था वो कलाकार आपको बताते हैं…
नाना पाटेकर के साथ काम नहीं करना चाहते थे राज कुमार
उस दौर में राज कुमार का बड़ा नाम था और वह अपने आप से ऊपर किसी स्टार को नहीं देखते थे. राज कुमार पढ़े-लिखे और काबिल इंसान थे. पुलिस महकमे में रहने की वजह से वह बहुत ही डिसिप्लिन में रहते थे. जहां बॉलीवुड में लोग राज कुमार के साथ काम करने से कतराते थे. वहीं, एक कलाकार ऐसा भी था, जिसका नाम सुनते ही राज कुमार भी घबरा जाया करते थे.
नाना और राज कुमार दोनों के साथ कम कर चुके थे मेहुल
यह किस्सा तब का है जब मेहुल कुमार अपनी फिल्म ‘तिरंगा’ के लिए कलाकारों की खोज कर रहे थे. राज कुमार पहले भी मेहुल के साथ ‘जंगबाज’, ‘मरते दम तक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे. मेहुल एक रोल के लिए तो राज कुमार को साइन कर चुके थे, लेकिन दूसरे रोल के लिए वह नाना पाटेकर को साइन करना चाहते थे. फिल्म ‘प्रहार’ में उनकी अदाकारी देख वह काफी खुश थे. किसी तरह मेहुल ने उन्हें मनाया और साइन कर लिया.
नाना ने मेहुल के सामने रखी थी शर्त
उस दौर में जिसे पता चला कि मेहुल ने नाना और राज कुमार को साइन किया है, सभी ने ये ही कहा, वह नाना और राज कुमार के साथ वो ये फिल्म पूरी नहीं कर पाएंगे. मेहुल फिर भी नाना के पास पहुंचे और फिल्म के बारे में बात की. तब नाना को पता चला कि राज कुमार फिल्म में हैं. ये सुनते ही उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. मेहुल के लाख मनाने के बाद वो मान गए. लेकिन, उन्होंने एक शर्त रख दी कि अगर राज कुमार ने कुछ कहा या दखलअंदाजी की तो वो बीच में फिल्म छोड़ देंगे.
जब राज साहब ने दूरी बनाए रखने में ही समझी भलाई
नाना के फिल्म में होने की खबर अब राज साहब को भी हो गई थी. उन्होंने मेहुल से कहा, ‘तुमने नाना को फिल्म में क्यों ले लिया वो तो बहुत जाहिल है. तुम्हें कोई और नहीं मिला?’. फिर राज ने पूछा क्या नाना ने उनके लिए कुछ कहा. इस पर मेहुल बोले- ‘आप सेट पर न उनसे कुछ बोले और न उनके काम में दखलअंदाजी करें’. इस पर राज कुमार बोले- ‘अरे मैं क्यों उनके काम में टांग अड़ाने लगा’. इसके बाद राज कुमार ने पूरी फिल्म में नाना से दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझी.
6 महीने में तैयार हुई फिल्म, की बंपर कमाई
दो ‘धाकड़’ सितारों के बावजूद फिल्म ‘तिरंगा’ छह महीने में बनकर तैयार हो गई. ‘तिरंगा’ एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी केके सिंह ने लिखी थी. ये 1993 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी.
.
Tags: Nana patekar
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 04:30 IST






