JEE Advanced 2023 Results : आज जारी होगा जेईई एडवांस रिजल्ट, 5 स्टेप में ऐसे कर पाएंगे चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JEE Advanced 2023 Results : जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर है. आईआईटी गुवाहाटी आज शाम पांच बजे जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी करेगा. जेईई एडवांस रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट के साथ जेईई एडवांस परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करते समय अपनी पर्सनल जानकारी अच्छी तरह चेक करें.

जेईई एडवांस रिजल्ट जारी होने के अगले दिन यानी 19 जून को शाम पांच बजे से ज्वाइंट सीट अलोकेशन प्रक्रिया (JoSAA) 2023 शुरू हो जाएगी. आईआईटी गुवाहाटी के डेटा से पता चलता है कि लगभग एक लाख 95 हजार छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. जेईई एडवांस परीक्षा 4 जून को दो शिफ्ट में हुई थी.

कैसे चेक कर सकेंगे जेईई एडवांस रिजल्ट 2023

Step 1: सबसे पहले जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर विजिट करें.

Step 2: अब “JEE Advanced 2023 Result” पर क्लिक करें.

Step 3: अब एक नया विंडो ओपन होगा.

Step 4: यहां JEE Advanced 2023 के लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करके सबमिट करें.

Step 5: अब JEE Advanced scorecard ओपन हो जााएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें

ये भी पढ़ें
NSG Salary: अगर आपके अंदर है ये क्वालिटी, तो NSG का बन सकते हैं हिस्सा, लाखों में मिलती है सैलरी, जानें तमाम डिटेल

Sarkari Naukri : एमटीएस, हवलदार के 10,000 से अधिक पदों पर होने वाली है भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द

Tags: Exam Results, IIT Guwahati, JEE Advance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें