
आदित्य कृष्ण/अमेठी. बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इसके लिए जनपद के उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाया गया है. इनमें सुविधाओं की बढ़ोतरी की गई है ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े . वह आसानी से अपना इलाज बेहतर ढंग से करा सकें. शासन के निर्देश पर जनपद के आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है. शेष स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं को बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है.
अमेठी जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साइट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दक्षिण द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदर नवाई के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज, अमेठी जगदीशपुर जामो फुरसतगंज शाहगंढ में सुविधाओं की बढ़ोतरी की गई है. यहां पर गठिया रोग के साथ कई जांचो को बढाया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र पर डिजिटल एक्सरे अल्ट्रासाउंड की सुविधाओं को हाइटेक किया गया है. इसके साथ ही अस्पताल में 24 घंटे डिलीवरी की सेवा के साथ अतिरिक्त डाक्टरों की भी तैनाती की गई है. जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकें.
कायाकल्प योजना का मिला लाभ
अमेठी के इन स्वास्थ्य केन्द्र पर सुविधाओं को बढानें की लिए कायाकल्प योजना के अन्तर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रो पर 1-1 लाख रुपये की धनराशि दी गई है. जिससे सुविधाओं में और इजाफा किया जा सके.वहीं अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिमलेंद्र शेखर ने कहा कि सुविधाओं के बढ जाने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा. जिन मरीजों को बाहर इधर-उधर भटकना पड़ता था और बेहतर उपचार नहीं मिल पाता था अब उन्हें आसानी से उपचार मिल सकेगा और शासन द्वारा चयनित इन अस्पतालों में इस धनराशि से अतिरिक्त सुविधाओं को भी बढ़ा दिया जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 19:43 IST






