
Clean ceiling fan without stool : घर पर साफ-सफाई रहे तो अच्छा लगता है. खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की बात करें तो इसे मेंटेन करने की ज़्यादा जरूरत होती है. अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान की देखभाल न की जाए तो ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं. इलेक्ट्रॉनिस या अप्लायंस की बात हो रही है तो सीलिंग फैन एक जरूरी उपकरण है. छत वाले पंखे के ब्लेड बहुत जल्दी-जल्दी गंदे होते हैं. इन पर धूल और किचन में जलने वाले तेल का मिश्रण चिपक जाता है, जिसे उतारना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इन्हें साफ करने का आसान तरीका.
सभी के घरों में सीलिंग फैन की सफाई के लिए किसी ऊंची चीज़ की ज़रूरत पड़ती है. कोई स्टूल तलाशता है तो कोई सीढ़ी लगाकर पंखा साफ करता है. आज के बाद आपको न तो किसी टेबल या स्टूल की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी सीढ़ी की. हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी जगह पर रहकर ही पंखे को चकाचक कर सकेंगे.
दरअसल, अमेज़न पर कुछ ऐसे प्रोडक्ट मिलते हैं, जिनसे आप पंखे की साफ-सफाई बड़े आरान से कर सकते हैं. Skytone फोल्ड वाला माइक्रोफाइबर फैन क्लीनिंग डस्टर स्टील बॉडी के साथ आता है, और ये लचीला होता है. इसे आप किचन, कार, सीलिंग फैन की डस्टिंग आराम से कर सकते हैं. इसमें क्लीनिंग के लिए ब्रश लंबे रॉड के साथ आता है. अमेज़न पर इसकी कीमत 369 रुपये है.
Kalitus फैन क्लीनर ब्रश लॉन्ग रॉड फ्लेक्सिबल फैन क्लीनिंग मॉप माइक्रोफाइबर डस्ट क्लीनर अमेज़न पर लिस्टेड है. इससे डस्टिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें माइक्रोफाइबर डस्टर लगा हुआ है और इससी सीलिंग फैन साफ करने में ज़रा सी भी दिक्कत नहीं होती है. अमेज़न पर इसे 169 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
KSP HOME माइक्रोफाइबर फेदर डस्टर बेंडेबल और एक्सटेंडेबल फैन क्लीनिंग में 100 इंच एक्सपेंडेबल पोल हैंडल है, और इसे आराम से धोकर बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें लगे डस्टर की मदद से हाई सीलिंग पंखे की सफाई चुटकियों में होना मुमकिन है. अमेज़न पर इसकी कीमत 299 रुपये रखी गई है.
QUIXXLY फोल्डेबल डस्टर माइक्रोफाइबर स्टील बॉडी के साथ आता है, और इससे कार, सीलिंग और सीलिंग फैन की डस्टिंग ऑफिस बड़े आराम से की जा सकती है. इसमें आसान सफाई के लिए लंबी रॉड मिलती है. अमेज़न पर इसकी कीमत 249 रुपये है.
.
Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi, Technology
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:58 IST






