बेटे करण के लिए तारा सिंह बने सनी देओल, 66 की उम्र में किया ऐसा जबरदस्त डांस, तारीफ में फैंस पढ़ रहे कसीदे

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपने बेटे करण देओल की शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह बहुत जल्द ससुर बनने जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से करण देओल और दृशा आचार्य के वेडिंग फंक्शंस से कई फोटोज़ और वीडियोज सामने आ चुके हैं. अब सनी देओल एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण देओल और दृशा आचार्य की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सनी देओल ‘गदर’ के तारा सिंह वाले लुक में स्टेज पर डांस परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल ग्रे कुर्ता, पटियाला सलवार, ब्राउन ब्लेजर और ब्लैक शूज पहने हुए दिख रहे हैं. वह अपनी फिल्म गदर के गाने मैं निकल गड्डी लेके गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं. 66 की उम्र में सनी देओल की एनर्जी देखकर फैंस भी हैरान हैं.

Tags: Bollywood, Entertainment news., Gadar, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More