Hapur News: चिलचिलाती गर्मी में युवाओं को पसंद आ रहा स्वीमिंग पूल, दोस्तों के साथ कर रहे मौज-मस्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक माथुर/हापुड़. चिलचिलाती गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल है. दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है. मानो आसमान से आग बरस रही हो. ऐसे में हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है. ऐसे में हापुड़ के युवाओं के लिए भीषण गर्मी में राहत के लिए स्वीमिंग पूल पहली पसंद बन रहे हैं. युवा स्वीमिंग पूल में जाकर खूब-मौज मस्ती कर रहे हैं. इससे उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है.

मई महीने में बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी. लेकिन जून के शुरू होते ही आसमान से सूरज की तपिश झुलसा रही है. तापमान भी 41 और 42 डिग्री का है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं. आसमान से आग बरसती इस गर्मी में एसी-कूलर भी जवाब दे गये हैं. गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों का हाल इस तरह का हो जाता है कि सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगता है.

गर्मी से बचने के लिए युवा ले रहे स्विमिंग का सहारा
दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले जाते हैं. वहीं, युवा गर्मी से राहत पाने के लिए स्वीमिंग पूल की ओर का रूख कर रहे हैं. हापुड़ के स्वीमिंग पूलों में युवाओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. स्वीमिंग पूल के ठंड़े-ठंडे पानी और स्लाइडिंग पर युवा खूब मौज मस्ती कर रहे हैं. स्वीमिंग पूलों में रेन वाटर एरिया में डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं.गर्मी के मौसम में खुद को कूल रखने के लिए युवा स्विमिंग का सहारा ले रहे हैं.

अभी और कहर बरपाएगी गर्मी
हापुड़ मौसम विभाग की मानें तो अभी हाल-फिलहाल में राहत मिलने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है. सूरज के बादलों में छिपने की वजह से हल्की धूप भले ही हो रही है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी अपना कहर बरपा रही है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह भी तकरीबन 27 डिग्री सेल्सियस है. घरों से बाहर निकलने वाली महिलाएं भी धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करती हुई दिखाई देती हैं.

Tags: Hapur News, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें