Adipurush Film In Patna : रामजी को पहली बार देखा मूछों में, हनुमान जी के डायलॉग पर भी दिखी नाराजगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उधव कृष्ण/पटना. लंबे इंतजार के बाद बाहुबली फेम सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में शुक्रवार (16 जून) को रिलीज हो गई है. बता दें कि जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब से लोगों ने इसे कभी सितारों के लुक के लिए तो कभी फिल्म के वीएफएक्स के लिए जमकर ट्रोल किया था, जिसके बाद मेकर्स ने इसके ग्राफिक्स को दोबारा से सही किया. पटना में भी इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच हाइप देखने को मिली. फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने यहां तक कहा कि वास्तविक रूप से जो छवि राम और हनुमान जी की लोगों के मन में बनी हुई हैं, वह इस फिल्म में देखने को नहीं मिली. वहीं एक दर्शक ने हंसते हुए कहा कि पहली बार मूंछ वाले राम जी को देखा.

फर्स्ट डे की लेट नाइट शो में भी दिखी भीड़
पटना के कृष्णा टॉकीज में साढ़े 09 बजे वाले फर्स्ट डे लास्ट शो में भी लोगों की ठीक ठाक भीड़ देखने को मिली. लोग फिल्म देखने को उत्साहित नजर आए. हालांकि फिल्म देखने के बाद लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई लोगों को फिल्म काफी अच्छी लगी तो वहीं कई लोगों ने इसे एवरेज करार दिया. कुछ लोगों के हिसाब से अगर इस फिल्म में भाषा और कैरेक्टर पर थोड़ा और ध्यान दिया जाता तो यह और अच्छी हो सकती थी.

और अच्छी हो सकती थी कास्टिंग
फर्स्ट डे की लास्ट शो में आदिपुरुष देख कर निकले अंबिका राज ने Local 18 से बातचीत के क्रम में बताया कि फिल्म एवरेज थी. यह और अच्छी हो सकती थी. वहीं कास्ट और फिल्म में डायलॉग डिलीवरी को लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म दूरदर्शन पर दिखाई जाने वाली पारंपरिक रामायण से बिल्कुल मैच नहीं करती है.

इसमें कई तथ्यों में बदलाव भी किया गया है. कुल मिलाकर कहें तो इस फिल्म पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने फिल्म के डायलॉग को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म लोगों को कितना पसंद आती है और कितना कमाई कर पाती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 15:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें