भीषण गर्मी में बारिश का मजा ले रहे वन्य जीव, कानपुर प्राणी उद्यान में किए गए खास इंतजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. जहां एक और भीषण गर्मी से इंसानों के हाल बेहाल है तो वहीं वन्य जीव इस गर्मी से परेशान हैं. इंसान गर्मी से बचाव के लिए अपने घरों में एयर कंडीशनर और कूलर लगवा ते हैं तो वहीं इस बार कानपुर प्राणी उद्यान प्रशासन द्वारा भी वन्यजीवों का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस भीषण गर्मी में वन्यजीव बारिश का मजा ले रहे हैं. जी हां उनके बालों में वाटर स्प्रिंकलर गाए गए हैं. वाटर एयरगन लगाई गई है. जिससे हर समय उनके ऊपर पानी की बरसात की जाती है. ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें कोई दिक्कत ना हो.

इसके साथ ही वन्यजीवों के बालों में कूलर और गर्मी से बचाव के सारे इंतजाम किए गए हैं. शेर के बारे में वाटर स्प्रिंगर लगाया गया है ताकि वह गर्मी में बाहर घूमता रहे. जिससे चिड़िया घर आने वाले दर्शक उसका दीदार कर सके, शेर के साथ ही बाघ भालू और अन्य जानवरों के बाड़े में भी वाटर स्प्रिंगर लगाए गए हैं. जिन से लगातार वन्यजीवों के ऊपर पानी का छिड़काव किया जाता है.

वन्यजीवों के डाइट चार्ट में हुआ बदलाव
वहीं वन्य जीवो के डाइट में भी बदलाव किया गया है उन्हें रसीले फल दिए जा रहे हैं. ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो मुख्य रूप से जानवरों के लिए खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा इसके साथ ही विटामिन मिनरल के घोल दिए जा रहे हैं,

गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के इंतजाम किए गए
कानपुर प्राणी उद्यान के उपनिदेशक और चिकित्सक डॉ अनुराग सिंह ने बताया कि इस बार कानपुर प्राणी उद्यान में वन्यजीवों को गर्मी से बचाव के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. उनके बालों में वाटर स्प्रिंकलर वाटर गन लगाई गई है ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी से बचाया जा सके. इसके साथ ही उनके खान पियन में भी बदलाव किया गया है. उनको अधिक रस वाले फल दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें विटामिन और मिनरल का घोल दिया जा रहा है. बाड़ो में कूलर लगाए गए हैं ताकि जानवरों के रहने वाला स्थान ठंडा रह सके.

Tags: Kanpur news, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें