Sitapur News : गला रेत कर युवती की निर्मम हत्या, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस, ग्रामीणों ने जताई रेप की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदीप मिश्रा/सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने पहले गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी. उसके बाद हमलावरों ने युवती की नाक काट दी, इससे भी जब हमलावारों का दिल नहीं भरा तो भारी हथियार से प्रहार कर युवती के जबड़े को भी तोड़ दिया.

दरअसल ये पूरा मामला सीतापुर जिला के संदना थाना क्षेत्र में सहोली गांव का है. जहां ग्रामीण आज जब अपने खेतों को जा रहे थे तभी थाना क्षेत्र के सहोली गांव में यूकेलिप्टस के जंगल में एक अज्ञात युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ देखा. जिस पर अज्ञात हमलावरों द्वारा युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी. वहीं युवती की नाक भी काट दी गई थी. हमलावरों को जब इससे भी तसल्ली नहीं हुई तो हमलावरों ने युवती के जबड़े को भी प्रहार कर तोड़ दिया. युवती की लाश को देख आस पास को लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही एसपी घुले सुशील चंद्रभाल एएसपी सहित तीन थानों की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. ग्रामीण युवती की रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर कर रहे है. जबके एसपी रेप की बात से इनकार कर रहे हैं.

मृतका की नहीं हुई शिनाख्त
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सहित एएसपी सहित तीन थानों की पुलिस ने मृतक युवती की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली. इसका सबसे प्रमुख कारण था कि युवती का शव कटा फटा तो था है. साथ ही युवती के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. युवती की शिनाख्त न हो पाने का सबसे बड़ा कारण यह रहा की हमलावरों युवती के जबड़े को तोड़ दिया था.इतना ही नही उसके कपड़े भी उतार कर अपने साथ ले गए जिससे युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी.

टैटू से मिल सकता है युवती का सुराग
युवती की पहचान न हो इसके लिए हमलावर युवती द्वारा पहने गए कपड़ो को उतार कर अपने साथ ले गए.जिससे उसकी पहचान न हो सके लेकिन पुलिस को जांच के दौरान मृतक युवती के हाथ पर एक दिल बना हुआ टैटू पाया. साथ ही दिल के आगे S और पीछे A लिखा हुआ पाया, जोकि पुलिस को घटना के खुलासे के लिए मददगार साबित हो सकता है.

जल्द होगा हत्या का खुलासा
हत्या की इस सनसनी खेज वारदात को लेकर एएसपी एनपी सिंह का कहना है की प्रथम जांच में रेप होना नहीं पाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. एएसपी का कहना है की मृतक युवती के हाथ पर जिस तरह से टैटू बना हुआ है उससे देख कर ऐसा लग रहा है की वह अपने दोस्त के साथ आई होगी. किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसके प्रेमी के द्वारा हत्या कर दी गई हो. वहीं वारदात के बाद युवती की उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके कपड़े उतार दिए हों. फिलहाल पुलिस की चार टीम लगा दी गई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Tags: Crime in uttar pradesh, Local18, Sitapur news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें