
हाइलाइट्स
राजस्थानी स्टाइल में बनने वाली लहसुन चटनी को काफी पसंद किया जाता है.
लहसुन की चटनी बनाने के लिए टमाटर का भी उपयोग किया जा सकता है.
लहसुन चटनी रेसिपी (Garlic Chutney Recipe): लहसुन सब्जी का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि लहसुन से बनी चटनी से खाने का ज़ायका भी पूरी तरह बदल जाता है. लहसुन की चटनी कई तरीकों से बनाई जाती है. आज हम आपको राजस्थानी स्टाइल में बनने वाली लहसुन की चटनी बनाने की विधि बताएंगे. शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने वाली लहसुन की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है और इसे बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. लहसुन की चटनी को ब्रेकफास्ट या दिन में स्नैक्स के साथ भी सर्व किया जा सकता है.
लहसुन की चटनी में अन्य मसालों के साथ ही टमाटर का भी उपयोग किया जा सकता है. आपने अगर कभी लहसुन की चटनी को बनाया नहीं है, तो हमारे बताए तरीके की मदद से बेहद आसानी से लहसुन की चटनी को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं लहसुन की चटनी बनाने की विधि.
इसे भी पढ़ें: इडली-डोसा के साथ परोसें अदरक की चटनी, साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं, डिश का बढ़ जाएगा ज़ायका
लहसुन चटनी बनाने के लिए सामग्री
लहसुन कलियां – 20-25
टमाटर – 2-3
अदरक टुकड़ा – 1 इंच
सूखी साबुत लाल मिर्च – 8-10
साबुत धनिया बीज – 2 टी स्पून
अजवाइन – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
देसी घी – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: कच्चे आम के साथ इस चीज को मिलाकर बनाएं चटनी, दिल के लिए होगी फायदेमंद, तैयार करने का सीखें आसान तरीका
लहसुन चटनी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन के छिलके उतार लें और उन्हें एक कटोरी में रख लें. अब साबुत धनिया, अजवाइन, सौंफ और 4-5 साबुत लाल मिर्च को खलबत्ते में डालें और उसमें छिली लहसुन की कलियां डालकर मूसल की मदद से कूट लें. आप चाहें तो इसमें एक-दो चम्मच पानी भी का उपयोग भी कर सकते हैं. अब टमाटर के टुकड़े करें और उन्हें मिक्सर जार में डालें और बाकी लाल मिर्च डालकर दरदरा पीस लें.
अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें. घी पिघलने के बाद उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर तक भूनें. इसके बाद कड़ाही में कुटा हुआ मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर तक चम्मच से चलाते हुए सॉट करें. इसके बाद कड़ाही में टमाटर और मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें. चम्मच से बीच-बीच में चलाते हुए पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि घी अलग न हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी बनकर तैयार है. इसे कुछ दिनों तक फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 08:04 IST






