Basti News : अवध नरेश की 60 लाख की जमीन कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/बस्ती: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं पर लगातार शिकंजा कस रही है. अपराध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के अलावा अपराध से अर्जित धन, संपत्ति को या तो बुलडोजर से रौंद दिया जा रहा है या सरकार जब्त कर ले रही है. लगातार अपराधियों पर कार्रवाई से जहां आम आदमी खुश है वहीं बदमाश खौफ में हैं. बदमाशों में अब बाबा के बुलडोजर का खौफ साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.

बस्ती जिले के परसरामपुर थाना के मुनियावां गांव के गैंगस्टर अवध नरेश सिंह के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लिया. गैंगस्टर की अपराध से अर्जित 60 लाख की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया. प्रशासन की इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बस्ती जिला प्रशासन माफियाओं को चिन्हित कर लगातार उनके खिलाफ एक्शन ले रहा है. अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों की करोड़ों की अवैध संपत्ति को जब्त कर अपराधियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां अपराधी अपराध करने से डर रहे हैं. वहीं अपराध से अर्जित संपत्ति को भी नहीं बचा पा रहे हैं.

गैंगस्टर पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
गैंगस्टर अवध नरेश सिंह पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने उस के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की, डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश के बाद अपराध से अर्जित की गई 60 लाख की जमीन को जब्त कर लिया गया. जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में यह खौफ पैदा हो गया है को अगर अपराध करेंगे और अपराध के पैसों से संपत्ति अर्जित करेंगे तो उस की जब्त कर लिया जाएगा.

Tags: Basti news, Crime in uttar pradesh, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें