
नकुल कुमार/पूर्वी चंपारण. जिले के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर पंचायत के अमवा गांव के रहने वाले किसान विजय खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं. वर्तमान में इनके पास देसी और हाइब्रिड आदि मिलाकर 10 से ज्यादा पशु है, जिसमें प्रसिद्ध मुर्रा भैंस, गीर गाय एवं पटनहिया शामिल है. किसान विजय के पास मौजूद सभी गायों में सबसे अधिक दूध एचएफ क्रॉसनस्ल की गाय देती है. यह अपने देसी गाय से क्रॉस करके बनाया गया है. जो प्रतिदिन सुबह-शाम मिलाकर लगभग 18 से 20 लीटर दूध देती है. अगर आप भी गोपालन करना चाहते हैं तो इन नस्ल की गाय पाल सकते हैं
विजय कहते हैं कि इस गाय को बॉडी मेंटेनेंस रखने के लिए प्रतिदिन 1.5 से दो किलो तक दाना खिलाते हैं. जबकि प्रति लीटर दूध पर 400 से 500 ग्राम कैटल फीड मिक्सिंग दाना खिलाते हैं. फैट बना रहे इसलिए मिनरल खिलाते हैं. इसके साथ ही दूध का क्वांटिटी अच्छा बना रहे इसके लिए पशु को थोड़ा नमक भी खिलाते हैं. वे कहते हैं किखेती के साथ पशुपालन से किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं. क्योंकि गाय के गोबर से खाद बनाकर खेत में डाल सकते हैं.
50 हजार तक एचएफ क्रास गाय की कीमत
किसान विजय बताते हैं कि दो साल पहले उन्होंनेएचएफ क्रॉस नस्ल की गाय 50 हजार में खरीदा था. जिससे इन्हें 2 पशुधन भी प्राप्त हुआ. किसान बड़े ही मजबूत दावे के साथ कहते हैं कि यदि इसे आज भी बेचना चाहे तो 60-70 हजार में बिक जाएगी. उन्होंने बताया कि वे लोगगांव स्तर पर बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को दूध देते हैं. यहां से संग्रहित दूध को स्थानीय दुग्ध डेयरी को दिया जाता है. इसके लिए कंपनी ने जगह-जगह कलेक्शन प्वाइंट का फ्रेंचाइजी दे रखा है. कंपनी द्वारा दूध में मौजूद फैट के आधार पर 32 से 76 रुपए प्रति लीटर का रेट तय किया गया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 20:46 IST






