एक मुखी रुद्राक्ष बढ़ाता है एकाग्रता, जानें 2, 4 और 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ, सबका है विशेष महत्व

हाइलाइट्स

सात मुखी रूद्राक्ष को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है.
चार मुखी रुद्राक्ष ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है.

Benefits Of Wearing Rudraksha : रुद्राक्ष पहनना प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष में कई ऐसे गुण हैं, जिनके कारण बड़े से बड़ा रोग भी ठीक हो सकता है. इसके अलावा रुद्राक्ष पहनने से हमारे मन और शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी. इसे धारण करते ही व्यक्ति सकारात्मकता से भर जाता है. साथ ही इसे धारण करने वाले व्यक्ति को अनेक तरह की समस्या और भय से मुक्ति मिलती है. ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है. उस व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता है. ऐसे व्यक्ति को अपने प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है. रुद्राक्ष के कई रूप है, हर रुद्राक्ष का अपना अलग महत्व होता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पण्डित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, अलग अलग के रुद्राक्ष के प्रभाव के बारे में.

-एक मुखी रुद्राक्ष

हिन्दू धर्म में एक मुखी रुद्राक्ष को बेहद प्रभावशाली बताया गया है. माना जाता है कि इसे पहनने से आध्यात्मिक उन्नति और एकाग्रता प्राप्त होती है. इसके अलावा एक मुखी रुद्राक्ष छात्र वर्ग के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है. इसे धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमज़ोर होते हैं. उन लोगों को एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है. इसके इलावा आँख से जुड़ी बीमारियां, सिर दर्द, हड्डी और ब्लड प्रेशर संबंधी बीमारियों में भी एक मुखी रुद्राक्ष बेहद लाभकारी हो सकता है.

यह भी पढ़ें –  सोई किस्मत जगा सकती है तुलसी, पूजा-पाठ के साथ ज्योतिषी उपायों में भी आती है काम, जानें इससे जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें

– दो मुखी रुद्राक्ष

हिन्दू धर्म की प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दो मुखी रुद्राक्ष को शिव और शक्ति का स्वरूप माना गया है. जिन लोगों की कुंडली में कमज़ोर चंद्रमा होता है. उन लोगों को दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि जो व्यक्ति दो मुखी रुद्राक्ष धारण करता है. वह मानसिक रूप से बेहद मज़बूत होता है, और सही फैसले ले पाता है.

-चार मुखी रुद्राक्ष

प्राचीन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चार मुखी रुद्राक्ष ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है. मान्यता है कि जो व्यक्ति चार मुखी रुद्राक्ष को धारण करता है. उसे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. 4 मुखी रुद्राक्ष व्यक्ति का ज्ञान, बुद्धि, धन और वैभव को बढ़ाता है. बुध ग्रह के कमज़ोर होने की स्थिति में 4 मुखी रुद्राक्ष को धारण करना बेहद लाभकारी होता है.

यह भी पढ़ें – पाना चाहते हैं सुख शांति और तरक्की, बेडरूम में रखें 4 बातों का ध्यान, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

– सात मुखी रुद्राक्ष

सात मुखी रुद्राक्ष को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है. मान्यता है कि सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है. कला से संबंधित लोगों को सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. जो व्यक्ति सात मुखी रुद्राक्ष धारण करता है. उसे सौन्द्रर्य, सुख और प्रसिद्धि प्राप्त होती है. रुद्राक्ष को हमेशा विधि विधान पूर्वक धारण करना चाहिए, तभी इसका पूरा फल प्राप्त होता है.

Tags: Dharma Aastha, Lord Shiva, Religion, Rudraksh

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More