जब सेट पर हकलाने लगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इस सुपरस्टार को देखते ही छूट गए थे पसीने, वजह सुनकर नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली. नवाजुद्दीन स‍िद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अवनीत कौर (Avneet Kaur) जल्द ही फिल्‍म ‘टीकू वेड्स शेरू’ (Tiku Weds Sheru) में नजर आने वाले हैं. उनकी ये फिल्म स‍िनेमाघरों के बजाए ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इन दिनों वह जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने अपना पहला शूटिंग एक्सपीरियंस भी शेयर किया है, जब वह एक सुपरस्टार को देखते ही इतने घबरा गए थे कि हकलाने लगे थे. आइए जानते हैं कि कौन था वो सुपरस्टार?

अपने अब तक के एक्टिंग करियर में नवाजुद्दीन ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. उनके किरदार देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. संजीदा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी को अपने करियर की शुरूआती फिल्म में आमिर खान के साथ काम करने का चांस मिला था. आमिर की सफल फिल्मों में से एक ‘सरफरोश’ में नवाजुद्दीन ने भी एक छोटा रोल निभाया था. ‘सरफरोश’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी का रोल महज 40-50 सेकेंड का था, जिसमें उन्हें एक डायलॉग बोलना था. इस फिल्म में आमिर खान ने एसीपी राथौड़ का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था.

करियर में 350 फिल्मों में किया काम, सलमान-शाहरुख भी नहीं तोड़ पाए इनकी सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड

हड़बड़ाहट में गलत लोकेशन पर पहुंच गए थे नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया, ‘बात उस वक्त की है जब मैंने सरफरोश फिल्म में एक रोल निभाया था. जॉन मैथ्यूज के यहां ऑडिशन देने गए थे. एक ही सीन था, हालांकि उन्होंने मुझे कहा था कि एक और कोई अपने साथ बंदा ले आना, जो आपकी तरह ही दिखता हो. हमें वहां 7 बजे पहुंचना था, मैं 6 बजे उठा और सभी का दरवाजा खटखटा रहा था, क्योंकि उस वक्त मैं कई लोगों के साथ रहता था. हम लोग फिल्मिस्तान पहुंचे, वहा देखा कि कोई था ही नहीं और वहां तो 5-6 घोड़े खड़े नजर आ रहे थे. जब मैंने उन्हें फोन किया तो उन्होंने मुझे बोला कि पागल फिल्मिस्तान नहीं, फिल्म सिटी आना था.’

जब सेट पर नर्वस हो गए थे नवाजुद्दीन
अपनी बात आगे रखते हुए नवाजुद्दीन ने बताया, ‘7 बजे वक्त था हम सभी इधर उधर भाग रहे थे. फिर हम वेस्ट से इस्ट आए, फिर ऑटो लेकर सीधा फिल्म सिटी पहुंच गए. सेट पर पहुंचते ही हमने अपने डायलॉग पढ़ना शुरू किया, जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट में राठौर लिखा देखा तो पूछा कि ये किरदार कौन निभा रहा है तो मुझे कहा गया कि तुम्हें क्या मतलब तुम अपना करो. मैंने जवाब देते हुए कहा ठीक है. इसके बाद मैंने डायलॉग याद किए, थोड़ी देर में मैंने देखा कि सामने से आमिर खान आ रहे हैं और मैं उन्हें देखते ही हक्का बक्का रह गया. मैं इतना नर्वस हो गया कि अपने डायलॉग ही भूल गया और हकलाने लगा था.’

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में फिल्म ‘जोगिरा सा रा रा’ में नजर आए थे. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब जल्द ही उनकी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के अलावा भी नवाजुद्दीन की एक और फिल्म रिलीज होने को तैयार है. फिल्म का नाम ‘हड्डी’ है.

Tags: Aamir khan, Bollywood news, Entertainment news., Nawazuddin siddiqui

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More