NEET UG RESULT 2023 : बक्सर की रिया ने नीट की परीक्षा में हासिल किए 99.70 परसेंटाइल अंक


गुलशन सिंह/बक्सर. जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव की बेटी रिया कुमारी ने नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी इंट्रेस टेस्ट) द्वारा जारी परीक्षा में 646 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है. रिया के पिता सतीश सिंह एक व्यवसायी हैं जबकि मां पम्मी सिंह गृहणी है.

रिया ने ओवरऑल परिणाम में 99.70 पर्सेंटाइल के साथ कुल 646 अंक हासिल कर अपने माता-पिता व गांव को गौरवान्वित किया है. ग्रामीण बहुल क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रिया की उपलब्धि पर जहां लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं तो वही गांव में खुशी का माहौल कायम है.

कठिन परिश्रम से नीट में हासिल की सफलता
बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए पिता सतीश सिंह ने बताया कि रिया बचपन से ही होनहार और मेधावी रही है. गांव में परवरिश होने के बावजूद उसने अपना कैरियर मेडिकल के क्षेत्र में बनाने फैसला किया था. आज उसका सपना हकीकत में बदलता नजर आ रहा है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने के बाद रिया मेडिकल की तैयारियों में जुट गई थी. कठिन परिश्रम के बल पर उसने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है.

चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना चाहती है रिया
सतीश सिंह ने बताया कि रिया चाहती है कि वह मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम करे. लोगों को रोगमुक्त रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. उन्होंने बताया कि रिया की मेहनत को देखकर यह यकीन हो गया था कि वह नीट की परीक्षा में जरूर क्वालीफाई कर लेगी. उन्होंने बताया कि जब रिजल्ट जारी हुआ और उसमें रिया का 99.70 परसेंटाइल देखा तो परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया. रिया की सफलता पर मिठाईया भी बांटी गई.

Tags: Bihar News, Buxar news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More