
मेघा उपाध्याय/इंदौर. अब तक आपने नींबू सोडा तो खूब पिया होगा और इससे आपकी बचपन की यादें भी जुड़ी होंगी, लेकिन इंदौर में यह अब बहुत ही नए कांसेप्ट के साथ आया है और इसका नाम है पॉप सोडा. आपको वह कांच की बोतल तो याद होगी, जिसमें देसी कंचे वाला सोडा मिलता था. लेकिन यह उसका पूरा नया रूप है, जो सभी वर्ग के लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है.
यह सोडा कई फ्लेवर्स में उपलब्ध है. साथ ही इसे बहुत ही हाइजेनिक तरीके से बनाया जाता है. इसमें ना तो ज्यादा मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल किया गया है और सेहत को ध्यान में रखते हुए जितना हो सके ऑर्गेनिक ही रखा है. इसमें आपको लीची, नींबू, गुवावा जैसे कई फ्लेवर्स उपलब्ध हो जायेंगे जोकि अलग-अलग एज ग्रुप को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं. अगर हम लीची की बात करें तो यह बच्चों में काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं गुवावा यहां का बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट है.
मॉकटेल्स केके फ्लेवर में भी उपलब्ध
हर कोई अफोर्ड कर पाए इसको ध्यान में रखकर कीमत भी मात्र 25 से 30 रुपए रखी गई है. पॉप सोडा के फाउंडर अमित मिश्रा ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट में जब हम मॉकटेल्स पीते हैं तो उनका भाव 200 से 500 रुपए तक होती है, जो कि काफी महंगी है. उन्होंने मॉकटेल्स केके फ्लेवर में ही काफी कम दाम में सोडे लॉन्च किए हैं जो हर कोई खरीद सकता है.
इको फ्रेंडली पैकेजिंग की जाती है
सोडे की पैकेजिंग इको फ्रेंडली तरीके से कांच की बॉटल में की जाती है और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए इनमें बकायदा ढक्कन लगाए जाते हैं जो पूरी तरह सील होते हैं. जो ग्राहक द्वारा इस्तेमाल के दौरान ही खोला जाता है.
.
Tags: Food, Indore news, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 16:46 IST






