
हाइलाइट्स
भारत में लोग कई पालतू जानवरों की मदद से कारोबार कर रहे हैं.
इसमें मुर्गी पालन से लेकर बकरी पालन से जुड़ा व्यवसाय शामिल है.
इस बिजनेस को आप घर से शुरू कर सकते हैं.
नई दिल्ली. देश में कई लोग बकरी पालन (goat farming) का कारोबार करके मोटी कमाई कर रहे हैं. बकरी फार्म (Goat Farm Business) ग्रामीण इलाकों में तेजी से फल फूल रहे हैं, क्योंकि इससे दूध, खाद समेत कई प्रकार के लाभ मिलते हैं. खास बात है कि इस बिजनेस में नुकसान की संभावना कम रहती है. बता दें कि बकरी के दूध की मार्केट में काफी मांग है. वहीं, इसका मांस सबसे अच्छे मांस में से एक है जिसकी घरेलू मांग बहुत अधिक है और वैल्यू भी ज्यादा है.
भारत में लोग कई पालतू जानवरों की मदद से कारोबार कर रहे हैं. इसमें मुर्गी पालन से लेकर बकरी पालन से जुड़ा व्यवसाय शामिल है. इस बिजनेस को आप घर से शुरू कर सकते हैं. बता दें कि वर्तमान में इसे एक कार्मशियल व्यवसाय माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है.
नुकसान की नहीं रहती चिंता
पुणे के दौंड में रहने वाले निलेश जाधव ने गोट फार्मिंग शुरू की है. निलेश का कहना है कि बकरी पालन (Goat Farming) में अगर प्रोडक्ट समय पर नहीं बिकता है तब भी आपको नुकसान नहीं होता, बल्कि फायदा ही होता रहता है. 36 साल के इस मराठी युवा ने बताया कि अगर समय पर बकरी नहीं बिक पाई और 1 महीने बाद बिकती है तो उसकी कीमत बढ़कर ही मिलती है.
कितनी होगी कमाई
बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय हैं जिसे छोटा और भूमिहीन किसान भी कर सकता हैं. बकरी पालन व्यवसाय में बड़े अवसर की संभावना है. इससे प्रशिक्षु सफल उद्यमी बन सकते हैं. सरकार किसानों की आय को दुगनी करने के लिए सरकार की और से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फीमेल बकरी पर औसतन 2,16, 000 रुपये की कमाई हो सकती है. वहीं, मेल वर्जन से औसतन 1,98,000 रुपये की कमाई हो सकती है.
90 फीसदी तक सब्सिडी की सुविधा
इस कारोबार को शुरू करना बेहद आसान है. इसे आप सरकारी मदद से शुरू कर सकते हैं. बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए हरियाणा सरकार पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है. वहीं, अन्य राज्य सरकारें भी सब्सिडी देती है. भारत सरकार पशु पालन पर 35% तक सब्सिडी देती है. यदि आपके पास बकरी पालन शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो भी आप बैंकों से लोन ले सकते हैं. NABARD आपको बकरी पालन के लिए लोन देने के लिए उपलब्ध है.
.
Tags: Animal Farming, Business ideas, Farming, Trout Fish Farming
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 16:47 IST






