‘सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो’, चार्जशीट दाखिल होते ही विनेश फोगाट ने कसा तंज, पुष्यमित्र की कविता से निकाली अंदर की भड़ास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चार्जशीट दाखिल होते ही विनेश फोगाट ने कसा तंज
पुष्यमित्र की कविता से निकाली अंदर की भड़ास

नई दिल्ली. बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने उनके उपर एक कविता के माध्यम से तंज कसा है. उन्होंने युवा कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की चर्चित कविता ‘सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो’ के माध्यम से उनके उपर कटाक्ष किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैशटैग वी वांट जस्टिस का उपयोग भी किया है.

चार्जशीट के आश्वासन पर पहलवानों ने रोका था आंदोलन:

पहलवानों ने दोबारा आंदोलन करने की हुंकार भरी थी. जिसके बाद सरकार ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 15 जून तक चार्जशीट दाखिल करने का आश्वासन दिया था. सरकार द्वारा मिले इस आश्वासन के बाद उन्होंने आंदोलन न करने का फैसला लिया.

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Protest, Vinesh phogat, Wrestlers Protest

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें