विदेश घूमने का है मन, इन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय, यहां देखें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. विदेश में घूमना किसे अच्‍छा नहीं लगता. घुमने के शौकीन लोग तो हर वक्‍त घूमने के लिए कोई न कोई नए देश की तलाश करते रहते हैं. हालांकि, विदेश जाने के लिए वीजा होना जरूरी है. लेकिन अगर आपके पास वीजा नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं. इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना से तीन महीना आराम से घूम सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसे देशों की जानकारी दे रहे हैं जहां भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिल जाती है. आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो देश

नेपाल
भारत का पड़ोसी देश नेपाल आप सड़क मार्ग, ट्रेन और हवाई मार्ग से जा सकतें हैं. भारत से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सर्विस हैं. अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है. नेपाल सरकार का कहना है कि उन्हें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत होती है, जिससे आपकी भारतीय नागरिकता प्रमाणित हो.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड स्टार्स भी उधार देते हैं पैसा, बस तरीका थोड़ा अलग, ब्याज नहीं रिटर्न मांगते, जानें इनके साइड बिजनेस

भूटान
खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भारत का पड़ोसी देश भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है. यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह है. भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है. वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा.

मॉरीशस
मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है.

फिजी
बिना वीजा घूमने के लिए फिजी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. आप फिजी में बिना वीजा के 120 दिनों तक रह सकते हैं.

बारबाडोस
कैरेबियाई देश बारबाडोस बेहद खूबसूरत है. यह  गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए अच्छा माना जाता है. भारतीय नागरिकों को घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. यहां आपको बिना वीजा के 90 दिनों तक रहने की अनुमति है.

Tags: Passport, Visa

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें