Happy Fathers Day 2023 Wishes: हंसते हैं हंसाते हैं मेरे पापा…पिता को भेजकर ये संदेश, बनाएं फादर्स डे यादगार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कल यानी 18 जून को ‘पिता दिवस’ मनाया जाएगा.
प्रत्येक वर्ष जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है.

Happy Fathers Day 2023 Wishes: प्रत्येक वर्ष जून के तीसरे रविवार यानी संडे को दुनिया भर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस बार यह दिवस 18 जून को मनाया जाएगा. फादर्स डे दुनिया के हर एक पिता को समर्पित होता है. एक बच्चे के लिए उसकी मां जितनी प्रिय होती है, ठीक उसी तरह एक पिता भी अपने बच्चे के बेहद करीब होते हैं. परिवार का मुखिया होने के कारण हर पिता के कंधे पर घर से लेकर बच्चे तक की जिम्मेदारी होती है. एक पिता की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. अपने बच्चों को बचपन से बेहतर जीवन, परवरिश, पढ़ाई-लिखाई, सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं फादर्स. ऐसे में प्रत्येक बच्चों की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने पापा की हर बात को सुनें, समझें, उसे अपनी जिंदगी में ढालें. साथ ही फादर्स डे को अपने पापा के लिए स्पेशल बनाकर ये अहसास कराएं कि आप उन्हें कितना चाहते हैं.

फादर्स डे एक बेहतरीन मौका है अपने पापा के साथ पूरा दिन सेलिब्रेट करने और उनके साथ इस दिन को भरपूर एंजॉय करने का. आप अपने पापा के साथ रहते हैं तो घर पर ही उनके लिए इस दिन को खास बनाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं. यदि आप किसी दूसरे शहर रहते हैं तो आप व्हॉट्सएप, फेसबुक के जरिए उन्हें फादर्स डे की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. पास नहीं तो क्या हुआ, दूर रहकर भी आप अपने पापा के लिए अच्छे तोहफे, ग्रीटिंग कार्ड आदि भेज सकते हैं. यदि आपको तलाश है फादर्स डे के लिए खास शुभकामना संदेश तो यहां डालें एक नजर…

फादर्स डे पर शुभकामनाएं संदेश (Father’s Day Wishes Messages)

भगवान ने मुझे एक प्यारे तोहफे से नवाजा है
और वो अनमोल तोहफा कुछ और नहीं
इस दुनिया में सबसे प्यारे मेरे पापा हैं.
हैप्पी फादर्स डे 2023

मां ने दिया है जन्म मुझे तो
ये दुनिया जानेगी मुझे जिससे
वो पहचान मेरे पापा हैं,
कभी कंधे पर बिठाकर मेला
दिखता है पिता, तो कभी बनकर
घोड़ा घुमाता है पिता.
फादर्स डे की हार्दिक बधाई!

इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है ‘फादर्स डे’ और किसने की इस दिन को मनाने की शुरुआत, जानें

जिस प्यार को कभी भूले न भुला सकूं
वह प्यार है मेरे प्यारे पापा का,
दिल में जिसके रहता हूं मैं
वो सारा संसार हैं मेरे पापा.
Happy Fathers Day 2023

पिता के बिना जिंदगी जैसे वीरान है
सफर है तन्हा, राह सुनसान है,
मेरी जमीं वही, मेरा आसमान भी वही
खुदा भी वही, भगवान भी मेरा वही.
हैप्पी फादर्स डे 2023

लाखों की भीड़ में भी पहचान जाते हैं
पापा कुछ भी कहे बिना ही सब जान जाते हैं.
फादर्स डे की ढेर सारी बधाई पापा!

हंसते और हंसाते हैं मेरे पापा
हर खुशियां लाते हैं मेरे पापा,
जब भी मैं रूठ जाती हूं तो
झठ से मना लेते हैं मेरे पापा,
मैं हूं अपने पापा की गुड़िया
और मेरे सबसे प्यारे दोस्त हैं पापा.
फादर्स डे की ढेरों बधाई!

पिता हैं ज़मीर
पिता हैं जागीर
जिनके पास भी ये हैं
वह इंसान है सबसे अमीर.
हैप्पी फादर्स डे 2023

मेरे अजीज हो आप
मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो आप,
हर इच्छा पूरी करने वाले
खुदा से बढ़कर हो पापा आप.
पिता दिवस की शुभकामनाएं 2023

Tags: Father Day, Lifestyle, Relationship

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें