‘गदर 2’ की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने किया सरेंडर, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ था वारंट, धोखाधड़ी का है मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. अमीषा पटेल इन दिनों सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. 21 साल बाद आ रही ‘गदर’ के सीक्वल में वह सकीना के किरदार में दिखेंगी. वह फिल्म के प्रमोशन भी कर रही हैं. इस बीच, कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर आप सभी चौंक जाएंगे. एक मामले में अमीशा पटेल ने कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया है. ‘गदर 2’ की रिलीज से बिल्कुल पहले अमीशा के सरेंडर करने से बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के बीच हलचल बढ़ गई है. अमीशा ने साल 2017 के एक मामले को रांची कोर्ट में सरेंडर किया है.

दरअसल, अमीषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है. अमीषा ने रांची सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया. फिलहाल, 10 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत भी मिल गई है. यह जमानत उन्हें तीन दिन के लिए मिली है. इस मामले में उन्हें 21 जून को फिर से कोर्ट में पेश होना है.

Ameesha Patel In Court

अमीषा पटेल कोर्ट में.

अमीषा पटेल की दोबारा होगी पेशी

अमीषा पटेल अगर 21 जून को कोर्ट में पेश नहीं होती है तो बेल बॉन्ड खारिज कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि अमीषा पटेल दो लोगों के साथ रांची पहुंची हुई थी. अमीषा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था, तभी उन्होंने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर किया था. अमीषा देसी मैजिक चेक बाउंस मामले की आरोपी हैं.

क्या है पूरा मामला

यह मामला साल 2017 का है. जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई और फिल्मों में उन्हें पैसे लगाने को ऑफर मिला. आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

अमीषा पटेल ने की धोखाधड़ी

अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी. अमीषा की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था

Tags: Ameesha Patel, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें