JOB News: भारत डायनमिक्स लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. JOB News 2023, Bharat Dynamics Limited Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए भारत डायनमिक्स लिमिटेड ने 100 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्मम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने का पता bdl.india.in है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का सलाह है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें बल्कि 23 जून के पहले हर हाल में आवेदन कर लें.

बता दें कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की मिनिमम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास बीटेक, बीई, एमटेक, एमई की डिग्री होना अनिवार्य है. अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 30 हजार से 39 हजार रूपये तक मासिक वेतन देने का प्रावधान है. इसके अलावा हर साल 10 हजार रुपये एक्स्ट्रा एलाउंस के रूप में मिलेंगे. अभ्यर्थियों का चयन प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट ऑफिसर के खाली पड़े पदों के लिए किया जा रहा है. कुल पदों की संख्या 100 है.

Bharat Dynamics Limited Recruitment: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन रिटन एग्जाम के जरिए किया गया जाएगा. रिटन एग्जाम में पास होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

Bharat Dynamics Limited Recruitment: आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपये निर्धारित किया गया है. जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में आवेदन कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
India Post GDS recruitment 2023: भारतीय डाक विभाग में पोस्टमास्टर और डाक सेवकों की भर्ती, 4384 पदों के लिए करें आवेदन
Success Story: तीन बहनें एक साथ बनेंगी डॉक्टर, लोगों के लिए मिसाल बना ये परिवार, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

Tags: Government job, Job news, Job opportunity

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें