Shamli News: पुलिसकर्मियों को पीछे बैठाकर बाइक चला रहा हथकड़ी लगाए आरोपी, VIDEO वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वीडियो में एक हथकड़ी लगाए हुए एक आरोपी पुलिसकर्मियों को पीछे बैठाकर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शामली पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है. वीडियो में एक हथकड़ी लगाए हुए एक आरोपी पुलिसकर्मियों को पीछे बैठाकर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है. जब यह मामला उच्च अधिकारियों तक पंहुचा तो आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए डैमेज कण्ट्रोल की कोशिश की.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है. जब दो पुलिसकर्मी एक आरोपी को कोर्ट पेश करने के लिए लेकर जा रहे थे. शामली से कैराना कोर्ट की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है. ऐसे में आरोपी और पुलिसकर्मी दोनों ही थक गए. इसके बाद कैराना रोड पर पहले पुलिसकर्मियों ने आरोपी को आराम करने के लिए एक बाग में पेड़ की छाया मुहेया कराई और बातचीत की. इसके बाद दरियादिली दिखाते हुए आरोपी को ही मोटरसाइकिल थमा दी और खुद उसके पीछे बैठ गए.

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही नजर आ रही है. हथकड़ी लगाए हुए आरोपी को बाइक देकर खुद पीछे बैठने का वीडियो जब सामने आया तो उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मामले का संज्ञान लिया और सीओ को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी. चंद घंटों में ही पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद सीओ ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी. जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Tags: Shamli news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें