
शिखा श्रेया, रांची. आजकल युवाओं के बीच मोमो का क्रेज़ अधिक देखा जाता है. क्रेज इतना कि मोमो के कई वैरायटी मार्केट में आ चुके हैं. कुरकुरे मोमोज से लेकर मैगी मोमो तक. लेकिन झारखंड की राजधानी रांची से कांके रोड में लाडला मोमो लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. इस मोमो का स्वाद लेने लोग दूरदराज से आते हैं.
दुकान के संचालक पीयूष कुमार ने लोकल 18 को बताया, हमारे मोमो को खाने दूरदराज से लोग आते हैं. रांची के धुर्वा से लेकर व पतरातू तक के लोग आते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि पांच सौ का पेट्रोल जलाकर 40 रुपए का मोमो खाने आते हैं,क्योंकि हमारा स्वाद काफी लाजवाब होता है. मोमो बनाते समय हर चीजों का काफी नापतोल कर इस्तेमाल करना होता है. तभी मोमो में स्वाद आता है.
कुरकुरे मोमोज से लेकर पनीर मोमो तक है उपलब्ध
पीयूष बताते हैं, हमारे पास लाडला कुरकुरे मोमो, लाडला पनीर मोमो, लाडला स्टीम मोमो व लाडला चिकन मोमो मौजूद है. हम जब भी मोमो बनाते हैं तब साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. साथ ही अगर पनीर मोमो बनता है तो पनीर बिल्कुल फ्रेश यूज़ करते हैं. वहीं,अगर वेज मोमो होता है तो सब्जी हमेशा ताजा रहती है. जहां मोमो बनता हैं उस किचन को कम से कम 2 बार दिन में धोया जाता है.
आगे बताते हैं, चिकन मोमो में हम खासकर मटन का फैट यूज करते हैं, जिसे स्वाद निखर कर आता है. इसके अलावा को कोई और आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. साथ ही इस दुकान का नाम लाडला व मोमो का भी नाम लाडला रखा गया है, क्योंकि हमारे मालिक का नाम लाडला है. इसलिए हमने सोचा की किसी और चीज को ब्रांड बनाने से अच्छा है, क्यों ना हम अपने नाम को भी ब्रैंड के रूप में इस्तेमाल करें. क्योंकि आजकल ब्रांडिंग का ही जमाना है.
हर दिन बिक जाती है 300 से 400 प्लेट मोमो
पीयूष बताते हैं, हर दिन 300 से 400 प्लेट मोमो बिक जाती है.यहां से पार्सल भी अधिक लिया जाता है. वही रेट की बात करें तो वेज मोमो 40, चिकन मोमो 50 व कुरकुरे मोमोज 50 रुपए हैं. हर दिन करीब 5 किलो सब्जी, 1 केजी पनीर व 10 किलो मैदे की खपत हो जाती हैं.
यहां मोमो खाने आए सुमित कहते हैं, मैं रातू रोड से आया हूं और खासकर यहां आता हूं तो यह यह मोमो जरूर ट्राई करता हूं.क्योंकि इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है. मुंह में जाते ही घुल जाता है व काफी सॉफ्ट और स्वादिष्ट होता है.
अगर आप भी इस मोमो का स्वाद चखना चाहते हैं तो आजाइये कांके रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट जिस के ठीक सामने यह लाडला मोमो का स्टाल मिलेगा. आप चाहे तो इस गूगल लोकेशन की मदद ले सकते हैं.
.
Tags: Food 18, Jharkhand news, Local18, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 13:41 IST






