फिल्म के आखिरी सीन में छोड़ दिया सीक्वल का क्लू, लेकिन अधूरा ही रह गया ख्वाब, क्या 5 मूवी के बनेंगे अगले पार्ट?

मुंबई. बॉलीवुड जब ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे के दौर से गुजर रहा था तभी 1935 में एक फिल्म रिलीज हुई. फिल्म का नाम था ‘हंटरवाली’. फिल्म में फीयरलेस नाडिया नाम की एक्ट्रेस ने गरीबों के मसीहा बनने का फैसला लिया और दुष्टों को खूब हंटर से पीटा. फिल्म हिट रही. फिर आया साल 1943 का और डायरेक्टर बटुक भट्ट की फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘हंटर वाली की बेटी’. जी हां, यही वो फिल्म थी जिसे बॉलीवुड की पहली सीक्वल फिल्म बताया जाता है. इस फिल्म में फीयरलेस नाडिया एक्ट्रेस ने ही लीड किरदार निभाया और कहानी हंटर वाली हीरोइन की बेटी की रही. यहीं से शुरू हुआ ये सीक्वल्स का दौर बॉलीवुड की झोली में कई सुपरहिट फिल्में डाल गया. बॉलीवुड में फिल्म के सीक्वल का सुपरहिट होना आम बात बन गई. कई फिल्में जैसे सरकार, कृष, दबंग, सिंघम और हेरा फेरी ने खूब धूम मचाई. फिल्मों में सीक्वल का दौर अब काफी आम हो गया है और डायरेक्टर कहानी के आखिरी में एक क्लू जरूर छोड़ देते हैं. हम आपको बताते हैं ऐसी फिल्में जिनके डायरेक्टर्स ने क्लू देकर सीक्वल की उम्मीद तो दर्शकों को दे डाली लेकिन फिर कभी भी इन सीक्वल फिल्मों पर चर्चा नहीं की. आइये जानते हैं पूरी लिस्ट.

01

पीके (2014): बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म पीके ने वर्ल्डवाइड 616 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. महज 122 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस फिल्म ने लोगों के दिल में जगह बना ली थी. फिल्म के आखिरी में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सीक्वल का भी क्लू छोड़ा था. साथ ही रणबीर कपूर भी फिल्म में नजर आए थे. लेकिन फिल्म सुपरहिट होने के बाद इसके सीक्वल को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई. (फोटो साभार-Instagram)

02

जग्गा जासूस (2017): डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस 2017 में रिलीज हुई थी. रणबीर कपूर और कैटरीना कपूर स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फेंटेसी की दुनिया की सैर कराने वाली इस फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे. जग्गा जासूस फिल्म में भी अगले पार्ट के लिए क्लू छोड़ गया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद से इसको लेकर कोई चर्चा देखने को नहीं मिली है. (फोटो साभार-Instagram)

03

मुन्नाभाई चले अमेरिका: राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. फिल्म के सुपरहिट होने के बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इसके सीक्वल मुन्नाभाई चले अमेरिका की भी घोषणा कर दी थी. इतना ही नहीं फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था. बताया गया था कि अगले साल तक इस फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा. हालांकि बाद में इस फिल्म को लेकर सारी बातें बंद हो गईं और पूरा प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चला गया. (फोटो साभार-Instagram)

04

आंखें (2002): अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म आंखें भी लोगों को खूब पसंद आई थी. फिल्म में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी थी. डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म में भी सीक्वल का क्लू देखने को मिला था. हालांकि फिल्म के सुपरहिट होने के बाद सीक्वल को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई. (फोटो साभार-Instagram)

05

रावन (2011): शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म रावन 2011 में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक नहीं चली थी. 130 करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बनी इस फिल्म भारत में 153 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 207 करोड़ रुपये रही थी. फिल्म में भी सीक्वल का क्लू छोड़ा गया था. लेकिन फिल्म के उम्मीदों के मुताबिक नहीं चलने के कारण सीक्वल को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई. (फोटो साभार-Instagram)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More