
शशिकांत ओझा/पलामू. पलामू के बच्चे सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रहे हैं. नीट-2023 की परीक्षा में भी यहां बच्चों का अच्छा रिजल्ट देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में पलामू के पांकी के रहने वाली भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता के बेटे निखिल कुमार ने नीट की परीक्षा में 720 में 650 अंक हासिल कर सफलता हासिल की है. निखिल को 6979वीं रैंक हासिल हुई है. वह कोचिंग के अलावा रोजाना 10 घंटे सेल्फ स्टडी करता था.
निखिल कुमार ने लोकल 18 को बताया की दसवीं तक की पढ़ाई डाल्टनगंज के एमके डीएवी स्कूल से की है. इसके बाद इंटर करने के लिए डीपीएस धनबाद ने नामांकन लिया. इंटर के साथ भी नीट की परीक्षा दी थी. लेकिन पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली. इसके बाद नीट की तैयारी के लिए कोटा गया. निखिल का मानना है कि जो पढ़ाई क्लास में होती है वह घर पर नहीं हो सकती. ट्यूशन में हमें डेली आसाइनमेंट मिलता है. टास्क मिलता है, उसे हर दिन पूरा करना होता है. इसके साथ सेल्फ स्टेडी करने से तैयारी को बल मिलता है. मैंने रोजाना 10 घंटे सेल्फ स्टडी करता था.
रोजाना 10 घंटे सेल्फ स्टडी
निखिल की इस सफलता से घर पर खुशी का माहौल है. उसकी मां लवली गुप्ता ने बताया कि निखिल बचपन से पढ़ाई में होशियार है. शुरू से उसका सपना डॉक्टर बनने का है. घर पर राजनीतिक गतिविधियां रहती हैं. हम उससे ज्याता ध्यान भी नहीं दे पाते. फिर भी उसने अपनी मेहनत के बल पर नीट की परीक्षा पास की है. आगे इसी तरह मन लगाकर पढ़ें और एक अच्छा डॉक्टर बन समाज की सेवा करे.
.
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 14:57 IST






