Lucknow Famous Food: क्या आपने कभी चखी है लखनऊ की ये मशहूर शिकंजी? 50 फ्लेवर जीत लेंगे दिल, जानें लोकेशन

ऋषभ चौरसिया/ लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने लजीज स्वाद और नवाबी शैली के लिए प्रसिद्ध है. इस शहर की गलियों में एक ऐसा शिकंजी वाला है, जो अपने अनोखे और कई फ्लेवर की शिकंजी के लिए जाना जाता है. यह दुकान 1935 से चल रही है. गर्मी के दिनों में इस दुकान की लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है. सुबह से लेकर शाम तक यहां भीड़ देखने को मिलती है. लोग दूर-दूर से इस दुकान पर शिकंजी के फ्लेवर चखने के लिए आते हैं.

यह दुकान 50 से अधिक फ्लेवर की शिकंजी अपने ग्राहकों को पेश करती है. जिसमें अनोखे और अलग अलग स्वाद शामिल हैं. इसके अलावा मंदू भाई दुकान को अपने परिवार की परंपरा के रूप में संचालित कर रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि यह दुकान उनके दादा ने शुरू की थी. जबकि आज भी ग्राहकों को शिकंजी वही स्वाद मिलता है.

स्वाद के साथ गर्मी से राहत
मंदू भाई के मुताबिक, हमारी दुकान की शिकंजी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि यह गर्मी से राहत देने में भी मदद करती है. इसलिए यह दुकान गर्मी के मौसम में लोकप्रियता का केंद्र बन जाती है. मंदू भाई ने कहा कि वह अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

स्थानीय लागों के अलावा पर्यटक भी खूब करते हैं पसंद 
इस दुकान के बारे में बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यहां की शिकंजी का स्वाद अद्भुत है. यहां के 50 से अधिक फ्लेवर में से हर एक में अपना एक अलग ही मजा है. सभी फ्लेवर का रेट 25 से 45 रुपये के बीच है. यह दुकान केवल लखनऊ के निवासियों के लिए ही नहीं बल्कि दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण है.

Best Panipuri in Lucknow: लखनऊ में इन 5 जगह मिलते हैं बेस्‍ट गोलगप्‍पे, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी!

कैसे पहुंचे मंदू भाई शिकंजी वाले की दुकान पर
अगर आप भी मंदू भाई शिकंजी वाले का स्‍वाद लेना चाहते हैं, तो पातानाला, लखनऊ आना होगा. यह दुकान सुबह 10 बजे से रात 10:30 तक खुलती है. इसके अलावा आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो या फिर कैब से आसानी से दुकान पर पहुंच सकते हैं.

Tags: Food, Food 18, Lucknow city, Lucknow news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More