शिवपुरी की इस सड़क पर शिकार की तलाश में बैठा दिखा तेंदुआ, आने-जाने वालों में खौफ का माहौल, देखे वीडियो

रिपोर्ट सुनील रजक/शिवपुरी. शिवपुरी जिले की अमोला घाटी पर एक बार फिर तेंदुए का दीदार हुआ. अमोला घाटी पर सड़क किनारे तेंदुआ शिकार की तलाश में घात लगाए हुए बैठा हुआ था, तभी रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने तेंदुए का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया. कुछ देर तक तेंदुआ सड़क के किनारे बैठा रहा, जो कि माधव नेशनल पार्क की सीमा से निकलकर सड़क पर आ गया था. इसके बाद तेंदुआ देखते ही देखते जंगल में गायब हो गया.

तेंदुए का वीडियो बनाने वाले पवन दांगी ने बताया कि बीती रात वह दतिया से अपने गांव पचावली थाना रन्नौद कार से लौट रहे थे. इसी दौरान जब वह अमोला घाटी पहुंचे, तभी उन्हें सड़क किनारे एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया. तेंदुआ शिकार पर घात लगाए बैठा हुआ था. जब तेंदुए पर कार की लाइट पड़ी तो वह तुरंत ही जंगल मे चला गया.

अमोला घाटी में पहले भी कई बार तेंदुए को स्पॉट किया गया है. माधव नेशनल पार्क में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है. हाइवे नजदीक होने की वजह से इस क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देना आम है.

इस मार्ग पर अक्सर होता है तेंदुए का दीदार

शिवपुरी के अमोला घाटी और नरवर सतनवाड़ा मार्ग पर अक्सर तेंदुओं का दीदार हो जाता है. कभी तेंदुआ सड़क पर विचरण करते हुए नजर आता है तो कभी सड़क किनारे बैठे सुस्ताते नजर आता है. यह दोनों मार्ग माधव नेशनल पार्क की सीमा से लगे हुए हैं. इसलिए अक्सर तेंदुआ और टाइगर निकल कर सड़क पर आ जाते हैं. इसके चलते अक्सर यहां से गुजरने वाले राहगीरों को टाइगर और तेंदुए दिख जाते हैं.

Tags: Leopard, Madhya pradesh news, Shivpuri News, Stray animals

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More