The Ashes: एशेज ट्रॉफी होगी किसके नाम? पहली गेंद के टोटके से हो गया फैसला, जानें क्या है माजरा?


हाइलाइट्स

पिछले एशेज सीरीज में इंग्लैंड को मिली थी करारी शिकस्त.
जो रूट ने पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) नए सीजन का आगाज एशेज सीरीज से हो चुका है. इंग्लैंड की टीम नए सीजन में ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) से पिछला हिसाब करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को न भूलने वाली हार दी थी. जिसके बाद इंग्लैंड टीम में मानो तूफान सा आ गया. कई प्लेयर्स को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तो कई लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ गया था. उनमें से एक टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) भी थे, जिनके लिए वह सीरीज पनौती साबित हुई.

जो रूट लंबे प्रारूप के लिए शानदार बल्लेबाज हैं. लेकिन 2021-22 एशेज में रूट की शुरुआत बेहद खराब रही, फिर चाहे बात कप्तानी की हो या फिर बैटिंग की. उस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 5 में 4 मैच में इंग्लैंड को एक से बढ़कर एक बड़ी शिकस्त दी जबकि एक मुकाबला ड्रॉ साबित हुआ था. जिसके बाद रूट को कप्तानी से हटा दिया गया. लेकिन 2 साल के इंतजार के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से मिला घाव भरना पहली गेंद से शुरू कर दिया है.

क्या है पहली गेंद का टोटका?

एशेज 2021-22 की बात करें तो सीरीज की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को रोरी बर्न्स के रूप में पहला झटका लग गया था. यह विकेट मिचेल स्टार्क के नाम था. शून्य पर पहला विकेट गिरा और टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली थी. नतीजन वह सीरीज इंग्लैंड ने बुरी तरह गंवाई. लेकिन इस बार इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली ने पहली ही गेंद पर शानदार चौका लगाकर शुरुआत की. जिसके बाद इंग्लैंड का पहला दिन शानदार रहा, टीम की तरफ से 2 अर्धशतक जबकि एक शतकीय पारी देखने को मिली. नतीजन पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर 393 रन रहा.

WTC के अगले सीजन में टीम इंडिया किसे-किसे देगी टक्कर? जुलाई में होगा पहला मैच, 2023-25 का देखें पूरा शेड्यूल

जो रूट ने शतक हिसाब किया चुकता

जो रूट इस एशेज में मानों ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बनकर उतरे हैं. पिछली बार सीरीज में जो रूट के हाथ में टीम की कमान थी और ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार ने उनकी कई रातें खराब की होंगी. अब 2 साल बाद जो रूट ने पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया से हिसाब लेना शुरू किया है. जो रूट के सामने नाथन लायन से लेकर स्कॉट बोलैंड तक ऑस्ट्रेलिया की सभी शक्तियां फेल नजर आईं. रूट ने 152 गेंद में 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 118 रन की बेहतरीन पारी खेली.

Tags: Ashes, Australia vs England, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More