
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 17 june 2023)
आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. कटुवाणी और खराब व्यवहार के कारण विवाद या मतभेद हो सकता है. उग्र स्वभाव और खर्च पर अंकुश रखें. आपके विरोधी अधिक सक्रिय बनेंगे. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. भोजन करने में अनियमितता और अत्यधिक खर्च आपको मानसिक रूप से परेशान करेंगे. पानी वाली जगहों से बचकर रहें.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 17 june 2023)
आज आपका दिन आनंद और मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा. दोस्तों का साथ मिलेगा. महिलाओं को नए वस्त्र और आभूषण पहनने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही आप स्वादिष्ट भोजन प्रवास और मनोरंजन का आनंद लेंगे. वैवाहिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा. भागीदारी से आपको लाभ होगा. लोगों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 17 june 2023)
आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है. परिवार में सुख-शांति और आनंद व्याप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. कार्य में सफलता और यश मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. संयमित वाणी से अनर्थ होने से रुकेगा. महिला मित्रों से मुलाकात होगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 04:30 IST






